Get App

Bandhan Bank Q4 Results: बंधन बैंक का मुनाफा 68% बढ़ा, डिविडेंड देने का ऐलान

Bandhan Bank Q4 Results: बंधन बैंक का Q4 मुनाफा 68% बढ़कर ₹534 करोड़ पहुंचा और एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा, हालांकि NII ग्रोथ धीमी रही। बैंक ने डिविडेंड का ऐलान भी किया। जानिए डिपॉजिट, लोन ग्रोथ और शेयर प्राइस का हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 5:33 PM
Bandhan Bank Q4 Results: बंधन बैंक का मुनाफा 68% बढ़ा, डिविडेंड देने का ऐलान
Bandhan Bank का शेयर NSE पर 2.13 प्रतिशत गिरकर 178 रुपये पर बंद हुआ।

Bandhan Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टर के Bandhan Bank ने 28 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। इस बार बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहा। मुनाफे में तेज बढ़त और एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा। हालांकि कमाई के मुख्य हिस्से यानी NII की ग्रोथ ज्यादा नहीं रही।

मुनाफा जोरदार बढ़ा, लेकिन NII धीमा

मार्च तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़कर 534 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 318 करोड़ रुपये था।

हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) की ग्रोथ काफी सीमित रही। यह सिर्फ 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,795.4 करोड़ रुपये पहुंची, जो एक साल पहले 2,756 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें