Get App

Muhurat Trading 2026: अगली दिवाली तक 28% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 6 शेयर, HDFC Securities ने तैयार की है लिस्ट

कल यानी 8 नवंबर को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इसके लिए दोपहर बाद का समय तय है। इस मौके पर शेयर खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आपने कल सही शेयरों पर दांव लगाया तो आपको शानदार प्रॉफिट हो सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 4:32 PM
Muhurat Trading 2026: अगली दिवाली तक 28% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 6 शेयर, HDFC Securities ने तैयार की है लिस्ट
दिवाली के दिन से नए हिंदू वर्ष की शुरुआत हो जाती है।

बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर यानी रविवार को दोपहर बाद 2:20 से 3:30 के बीच होगी। इसे शेयरों पर दांव लगाने का शुभ मौका माना जाता है। इसके साथ ही नया हिंदू वर्ष शुरू होता है। अगर आप मुहूर्त ट्रेडिंग पर शेयरों पर दांव लगाना चाहते हैं तो आप एचडीएफसी सिक्योरिटीज की लिस्ट पर विचार कर सकते हैं।

HDFC Securities ने मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 6 शेयरों की सिफारिश की है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में अगले साल दिवाली तक 28 फीसदी तक तेजी आ सकती है। इसकी लिस्ट में Bharat Petroleum (BPCL), HCL Technologies, IIFL Finance, JSW Steel, Satin Creditcare और Zensar Technologies शामिल हैं।

1. BPCL: 20% तक तेजी की संभावना

इस शेयर में 304-315 रुपये के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है। शेयर का मौजूदा भाव 304.70 रुपये है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 342 रुपये और 366 रुपये के दो टारगेट दिए हैं। इस ट्रेड के लिए 274 रुपये पर क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 20 फीसदी तक तेजी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें