बंधन ग्रुप (Bandhan Group)बीमा कारोबार में कदम रखने की तैयारी में हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सीएनबीसी-टीवी18 को ये जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक बंधन ग्रुप पहले जनरल इंश्योरेंस कारोबार में प्रवेश करेगा। उसके बाद कंपनी लाइफ इंश्योरेंस में कदम रखेगी। बंधन ग्रुप के अधिकारियों ने हाल ही में इस बारे में बीमा नियामक से मुलाकात भी की थी और इंश्योरेंस कारोबार में कदम रखने की अपनी मंशा भी व्यक्त की थी। बता दें की आज के इंट्रा डे कारोबार में बंधन बैंक ने एनएसई पर अपना 52 वीक लो हिट किया है।
