बैंक निफ्टी नया शिखर छूने के दे रहा संकेत, आज IT शेयरों में भी दिखेगी अच्छी तेजी- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि एक अच्छी चीज हुई कि IT कल पहले ही गिर गया। आज IT शेयरों में रिकवरी संभव है। अगले 2 साल IT शेयरों में बड़ी रैली संभव है। US में रेट कट और मजबूत इकोनॉमी IT के लिए बेस्ट खबर है।मजबूत US इकोनॉमी का मतलब यह है कि डॉलर आय में ग्रोथ दिखेगी

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर लग रहा है। इसी सीरीज में निफ्टी बैंक All-time high छू सकता है।

आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि US फेड ने दरें 50 bps घटाईं लेकिन धीमी रफ्तार का संकेत भी दिया। अगले 2 रेट कट 25 bps के ही होंगे। कल अनुमान के मुताबिक अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली हुई। बाजारों के लिए सबकुछ अच्छा ही अच्छा जैसा माहौल बन सकता है। US इकोनॉमी को डबल डोज मिला- एक तो इकोनॉमी मजबूत, दूसरा दरों में कटौती शुरू होने का। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि डॉलर-येन बढ़कर 144 पर पहुंचा है। Carry trade unwinding का खतरा खत्म हुआ है। कल की बड़ी गिरावट के बाद आज IT शेयरों में अच्छी तेजी संभव है। बैंक निफ्टी नया शिखर छूने के संकेत दे रहा है।

अब क्या करें बाजार में?

बाजार में क्या ऱणनीति बनानी चाहिए? इस पर अनुज सिंघल ने कहा कि एक अच्छी चीज हुई कि IT कल पहले ही गिर गया। आज IT शेयरों में रिकवरी संभव है। अगले 2 साल IT शेयरों में बड़ी रैली संभव है। US में रेट कट और मजबूत इकोनॉमी IT के लिए बेस्ट खबर है।मजबूत US इकोनॉमी का मतलब यह है कि डॉलर आय में ग्रोथ दिखेगी। जबकि दरें घटने का मतलब है कि वैल्युएशन में उछाल आएगा।


अनुज सिंघल ने इस बातचीत में आगे कहा कि बड़े प्राइवेट बैंकों में सस्ते वैल्युएशन पर खरीदारी दिख रही है। ICICI बैंक, HDFC बैंक, कोटक, एक्सिस बैंक सभी के वैल्युएशन काफी सस्ते हुए है। यहां से एक संभावना है- IT और बैंक दोनों चलें। निफ्टी पर अब 27,272 की चाल की शुरुआत हो सकती है। 25,150 का SL और 27,272 का लॉजिकल लक्ष्य है । इससे बढ़िया रिस्क-रिवॉर्ड क्या मिलेगा।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 25,450-25,500 (All-time high) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,558-25,633 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। पहला सपोर्ट 25,250-25,300 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,150-25,200 (ब्रेकआउट जोन) पर है। पोजीशनल लॉन्ग में बने रहें, SL- 25,150 (क्लोजिंग पर लगाए। अगर बड़ा गैपअप नहीं हुआ तो खुलते ही खरीदें। पोजीशन जोड़ने का जोन 25,250-25,350 पर है इसके लिए सख्त SL 25,150 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर लग रहा है। इसी सीरीज में निफ्टी बैंक All-time high छू सकता है। शिखर से निफ्टी बैंक सिर्फ 1.1% दूर है। पहला रजिस्टेंस 52,900-53,000 (चार्ट के मुताबिक) है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 53,300-53,400 (All-time high) पर है। पहला सपोर्ट 52,400-52,500 (ऑप्शन के मुताबिक) है। वहीं बड़ा सपोर्ट 52,100-52,200 (चार्ट के मुताबिक) है। लॉन्ग रहें, सख्त SL- 52,200 (क्लोजिंग) पर लगाए। बैंक निफ्टी में खरीदारी का जोन 52,600-52,800 पर है। नए ट्रेड्स का फ्रैश SL 52,400 पर लगाए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।