Get App

Market Trend: बैंक निफ्टी की अगुवाई में बाजार में हो सकती है आज बड़ी रैली, अनुज सिंघल से समझें बाजार की चाल

Market Trend: आज 2 एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन है। सामान्य तौर पर बुधवार ट्रेंडिंग दिन होते हैं। अगर परसों के हाई के ऊपर निकले तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी । परसों का हाई 24290 था, यानी अच्छी खबर वाले दिन का हाई है। जो भी शॉर्ट होगा, उनके SL यहीं पर होंगे और इसके ऊपर निकले तो आज 24400 भी संभव है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 06, 2026 पर 8:41 AM
Market Trend: बैंक निफ्टी की अगुवाई में बाजार में हो सकती है आज बड़ी रैली, अनुज सिंघल से समझें बाजार की चाल
आज 2 एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन है। सामान्य तौर पर बुधवार ट्रेंडिंग दिन होते हैं। अगर परसों के हाई के ऊपर निकले तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार में आज एक बड़ी रैली के समीकरण हैं। बैंक निफ्टी की अगुवाई में बड़ी रैली हो सकती है। आज कोई कारण नहीं है बैंक निफ्टी के नहीं चलने का। ब्रेंट क्रूड $110 के नीचे आया है और कैबिनेट ने भी बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 5.0 को मंजूरी दी। कैबिनेट का लक्ष्य `2.55 Lk Cr का क्रेडिट फ्लो है। बैंक निफ्टी ने बार-बार 54500 के सपोर्ट को बचाया है। ऐसे में एक बार वापस 55300-55500 टेस्ट हो सकता है। और अगर आज रुपए को सपोर्ट मिला तो रैली बढ़ सकती है। बंगाल चुनाव की जीत भी बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव है। अगर आज रैली फेल हुई तो मतलब कुछ गड़बड़ है।

बाजार: बाकी के संकेत और टेक्सचर

आज 2 एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन है। सामान्य तौर पर बुधवार ट्रेंडिंग दिन होते हैं। अगर परसों के हाई के ऊपर निकले तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी । परसों का हाई 24290 था, यानी अच्छी खबर वाले दिन का हाई है। जो भी शॉर्ट होगा, उनके SL यहीं पर होंगे और इसके ऊपर निकले तो आज 24400 भी संभव है। बस एक दिक्कत है FIIs की बड़ी वाली बिकवाली। कल भी कैश और फ्यूचर्स मिलाकर `5168 Cr की बिकवाली हुई है। FIIs शॉर्ट्स अब वापस 2 लाख के करीब हैं। सबसे बड़ा फैक्टर बैंक निफ्टी होगा । अगर बैंक निफ्टी ने पहले घंटे का हाई निकाला तो बड़ा पॉजिटिव होगा। नतीजों के लिहाज से आज सिर्फ बजाज ऑटो बड़ा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें