Bank Nifty की अभी और दुर्गति बाकी, 2 महीनों में 30-35% रिटर्न के लिए सुशील केडिया के पसंदीदा इस स्टॉक पर लगाएं दांव

मेटल शेयरों पर राय देते हुए सुशील ने कहा कि कुछ चुनिदां मेटल शेयर बाइंग कैंडीडेट लग रहे हैं। मैंगनीज से रिलेटेड दो स्टॉक MOILऔर संदूर मैंगनीज में डिलवरी लेकर बैठ जाने की सलाह होगी। 1-2 महीने में इन शेयरों में अच्छा पैसा बन सकता है। स्टील शेयरो में अब तक पीछे रह गए SAIL में खरीदारी की सलाह होगी

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 6:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईटी शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि आईटी अपट्रेंड पूरी तरह से खत्म हो चुका है। डाउन ट्रेंड शुरू हो चुका है

केडियानॉमिक्स के सुशील केडिया ने कहा कि निफ्टी में हालिया करेक्शन में 1500-1600 प्वाइंट तेज रफ्तार से निकल गए हैं। आज के रिबाउंड में हम पिछले 6 दिनों की गिरावट में बनी डाउनट्रेंड लाइन को छू भी नहीं पाए हैं। जब तक ये लाइन नहीं टूटती है तब तक इस सौदे को छोड़ने का कोई मतलब ही नहीं है। सीधी सी बात ये है कि अब जब तक हम निफ्टी में 25300 के ऊपर नहीं जाते हैं। तब तक इसमें किसी सुधार की उम्मीद नहीं है। 25300 के नीचे जाने पर निफ्टी में 24000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

सुशील केडिया ने आगे कहा कि ऐसा साफ लग रहा है बैंक निफ्टी की अभी और दुर्गति होनी है। ऐसे में बैंक निफ्टी में 51600 के स्ट्रेटेजिक स्टॉपलॉस के साथ की सलाह होगी। अगर बैंक निफ्टी 51600 के ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर इसमें 48000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। इन स्थितियों में सुशील की निफ्टी और बैंक निफ्टी में बिकवाली की सलाह है।

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि इस समय पीएनबी, बीओबी, आरबीएल और बंधन जैसे छोटे बैंक शेयरों में बने रहने की सलाह होगी। लॉन्ग टर्म के लिहाज से ये सारे शेयर एक्युमुलेट जोन में हैं। इनमें खरीदारी की सलाह होगी। वहीं, बड़े वाले जो भी बैंक है, जिनमें भी रिबाउंड पकड़ में आ जाए उनको बेच देना चाहिए। अब एचडीएफ बैंक 1200 रुपए के भाव पर आएगी तभी इसमें खरीदारी की सोचना चाहिए। इसके आलावा कोटक, एसबीआई, एक्सिस, आईसीआईसीआई सभी लगातार डाइन ट्रेंड में हैं इन सभी में बिकवाली की सलाह है


मेटल शेयरों पर राय देते हुए सुशील ने कहा कि कुछ चुनिदां मेटल शेयर बाइंग कैंडीडेट लग रहे हैं। मैंगनीज से रिलेटेड दो स्टॉक MOILऔर संदूर मैंगनीज में डिलवरी लेकर बैठ जाने की सलाह होगी। 1-2 महीने में इन शेयरों में अच्छा पैसा बन सकता है। स्टील शेयरो में अब तक पीछे रह गए SAIL में खरीदारी की सलाह होगी। वहीं, मेटल सेक्टर में जिंदल ग्रुप के जितने भी शेयर फ्यूचर्स में हैं उनमें बिकवाली की सलाह होगी

मेटल शेयरों में माइनिंग वाला स्टॉक एनएमडीसी काफी अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में अगले 2 महीनों में 30-35 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Gainers & losers : छह सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में फिर दिखा जोश, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

आईटी शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि आईटी अपट्रेंड पूरी तरह से खत्म हो चुका है। डाउन ट्रेंड शुरू हो चुका है। आगे आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में आईटी में खरीदारी से बचने की सलाह होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।