Get App

Bank of Maharashtra Q2 Results: सितंबर तिमाही में 44% बढ़ा नेट प्रॉफिट, NII में 15% का उछाल

Bank of Maharashtra की एसेट क्वालिटी में तिमाही आधार पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) पिछली तिमाही के 1.85 फीसदी की तुलना में सितंबर तिमाही में 1.84 प्रतिशत रहा। फाइलिंग से पता चला कि सितंबर तिमाही में नेट एनपीए 0.2 फीसदी रहा और इसमें भी जून तिमाही की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 2:26 PM
Bank of Maharashtra Q2 Results: सितंबर तिमाही में 44% बढ़ा नेट प्रॉफिट, NII में 15% का उछाल
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज 15 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Bank of Maharashtra Q2: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज 15 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 44.28 फीसदी बढ़ गया है। बैंक ने इस अवधि में 1327 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 919.75 करोड़ रुपये था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1293.68 करोड़ रुपये था।

Bank of Maharashtra का NII 15% बढ़ा

सितंबर तिमाही के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2432 करोड़ रुपये की तुलना में 15 फीसदी बढ़कर 2806.8 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक की एसेट क्वालिटी में तिमाही आधार पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) पिछली तिमाही के 1.85 फीसदी की तुलना में सितंबर तिमाही में 1.84 प्रतिशत रहा। फाइलिंग से पता चला कि सितंबर तिमाही में नेट एनपीए 0.2 फीसदी रहा और इसमें भी जून तिमाही की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें