BHAVYA DUA
BHAVYA DUA
40 लाख करोड़ रुपये के भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में हमें ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। जिसमें कई फंड मैनेजर आगे चलकर अपना खुद की पोर्टफोलियो मैनेजमेंट (PMS)और अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड (AIF) कारोबार शुरू कर देते हैं। लेकिन टाटा म्यूचुअल फंड के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर राहुल सिंह इसका अपवाद हैं। भारतीय म्युचुअल फंड इंडस्ट्री से बाहर लगभग दो दशक बिताने और एम्परसैंड कैपिटल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स एलएलपी नामक एआईएफ की स्थापना करने के बाद, सिंह जून 2018 में टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में चले गए। यहां, वह इक्विटी फंड के प्रमुख हैं।
राहुल सिंह ने मनीकंट्रोल से इस बारे में एक लंबी बातचीत की है कि अगर किसी के 10 लाख रुपये हैं तो उसे कहां निवेश करना चाहिए। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।
भारतीय इकोनॉमी में तमाम पॉजिटिव चीजें
इस बातचीत में उन्होंने कहा कि बाजार वर्तमान वैल्यूएशन को देखते हुए इसमें क्रमश: निवेश करने की सलाह होगी। ग्लोबल इकोनॉमी में तमाम अनिश्चितताएं हैं। लेकिन भारतीय इकोनॉमी में तमाम पॉजिटिव चीजें देखने को मिल रही हैं। इस बार के बजट में ग्रोथ पर फोकस करने की उम्मीद है। बाजार में वर्तमान लेवल पर निवेश करके 2-3 साल में अच्छी कमाई की जा सकती है।
60 फीसदी पैसा इक्विटी में निवेश करना चाहिए और 40 फीसदी पैसा डेट में
अगर किसी के पास 10 लाख रुपये हों तो उसको अपना 60 फीसदी पैसा इक्विटी में निवेश करना चाहिए और 40 फीसदी पैसा डेट में लगाना चाहिए। डेट में किए गए निवेश से आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि अल्फा रिटर्न हासिल करने के लिए हमें 5 कैटेगरी की इक्विटी स्कीम्स में पैसा लगाना चाहिए। ये हैं लार्ज कैप, मिड कैप, बैलेंस एडवांटेज, मल्टी कैप और स्मॉल कैप। बतातें चलें कि इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलने पर अल्फा रिटर्न कहा जाता है।
क्या ब्याज दरों के पीक पर पहुंचने की वर्तमान स्थिति में डेट फंडों में निवेश करना सही होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल सिंह ने कहा कि ब्याज दर के चक्र से निपटने के लिए टारगेट मैच्योरिटी फंड और डायनेमिक बॉन्ड फंड में निवेश करना चाहिए। हम भी यही कर रहे हैं और दूसरे निवेशकों को भी ऐसा करने की सलाह दे रहे हैं।
एक इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर होनी चाहिए
इक्विटी के अलावा और किस एसेट क्वालिटी में निवेश करना चाहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि हमारे पास अपनी सुरक्षा के लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा जोखिम से निपटने के लिए हेजिंग के तौर पर सोने में भी निवेश करना चाहिए।
बैंकिंग, मैन्यूफैक्चरिंग और कैपिटल गुड्स में मिलेगा अच्छा रिटर्न
साल 2023 में किन सेक्टर में बनेगा पैसा? इस सवाल का जबाव देते हुए राहुल सिंह ने कहा कि इस साल बैंकिंग, मैन्यूफैक्चरिंग और कैपिटल गुड्स में अच्छा रिटर्न मिलेगा। बैंकों के इंट्रेस्ट मार्जिन में सुधार का फायदा मिलेगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक बार फिर से निवेश शुरू होने का फायदा भी बैंकों को मिलेगा।
क्या है आपका निवेश मंत्र? इस राहुल सिंह ने कहा "फंड के पिछले प्रदर्शन का पीछा न करें, क्रमिक तरीके से छोटी-छोटी मात्रा में निवेश करते रहें"।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।