Taking stocks:वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार लाल निशान में बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

सपाट शुरुआत के बाद आज बाजार पूरे दिन निगेटिव जोन में रहा। हालांकि आखिरी कारोबारी घंटों की खरीदारी ने दिन का गिरावट की कुछ भरपाई कर दी। अंत में निफ्टी 0.21 फीसदी गिरकर 17858 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 10:19 PM
आज एनर्जी, PSE और बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला। FMCG,इंफ्रा, मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। आज मिडकैप में भी दबाव देखने को मिला

उतार-चढ़ाव भरे करोबार के बाद आज 12 जनवरी को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अमेरिकी और घरेलू महंगाई आंकड़ों के पहले बाजार काफी सतर्क नजर आ रहा है। सेंसेक्स आज 147.47 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 59958.03 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 37.50 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरकर 17858.20 के स्तर पर बंद हुआ है। सुस्त शुरुआत के बाद बाजार आज लाल निशान में फिसल गया। दिन के आगे बढ़ने के साथ ही गिरावट भी बढ़ती गई। हालांकि आखिरी कारोबारी घंटे में आई खरीदारी के चलते बाजार इंट्राडे लॉस की कुछ भरपाई करने में कामयाब रहा।

आज एनर्जी, PSE और बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला। FMCG,इंफ्रा, मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। आज मिडकैप में भी दबाव देखने को मिला। हालांकि IT और ऑटो इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, 'आज घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा क्योंकि निवेशक टीसीएस की चेतावनी के बाद दूसरी बड़ी आईटी कंपनियों के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, "एफआईआई सस्ते निवेश की तलाश में भारतीय इक्विटी को बेचना जारी रखे हुए हैं। घरेलू और अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर बनी अनिश्चितता नेघरेलू बाजार को अस्थिर बना रखा है।


अमेरिका से ज्यादा यूरोप की मंदी को लेकर चिंता, भारत दुनिया का उभरता सितारा: अनिल अग्रवाल

13 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सपाट शुरुआत के बाद आज बाजार पूरे दिन निगेटिव जोन में रहा। हालांकि आखिरी कारोबारी घंटों की खरीदारी ने दिन का गिरावट की कुछ भरपाई कर दी। अंत में निफ्टी 0.21 फीसदी गिरकर 17858 के स्तर पर बंद हुआ। अब शुक्रावर के शुरुआती कारोबार में बाजार इंफोसिस और एचसीएल टेक के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर ग्लोबल मार्केट के रिएक्शन पर भी बाजार की नजर रहेगी। इंडेक्स के नजरिए से देखें तो लगता है कि निफ्टी में 17800 के आसपास चल रही रस्साकसी जल्द ही खतम हो सकती है। ऐसे में मार्केट भागीदारों को सलाह होगी कि वे अपने पोजीशन साइज पर नियंत्रण बनाए रखते हुए सेक्टर और स्टॉक विशेष नजरिया बनाए रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।