Get App

Banking Stocks: 3 गुना बढ़ा इस सरकारी बैंक का मुनाफा, जोश में 5% उछले शेयर

Banking Stocks: इस सरकारी बैंक का मुनाफा जून तिमाही तीन गुना से अधिक बढ़ा तो शेयरों ने आज इसका शानदार जश्न मनाया। इसे बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई भी छह तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से भी सपोर्ट मिला। चेक करें कि क्या बैंकिंग स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और बैंक के कारोबारी नतीजे की खास बातें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 3:56 PM
Banking Stocks: 3 गुना बढ़ा इस सरकारी बैंक का मुनाफा, जोश में 5% उछले शेयर
Banking Stocks: चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में PNB का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 213.63% उछलकर ₹5253.29 करोड़ पर पहुंच गया तो शेयरों ने आज जश्न मनाया।

PNB Share Price: पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लिए इस वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत धमाकेदार रही। जून 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा तीन गुना से अधिक बढ़ा तो शेयरों ने आज इसका जश्न मनाया। बैंक के रिजल्ट शनिवार को पेश हुए थे और आज सोमवार 20 जुलाई को मार्केट खुलने पर शेयर 5% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया, जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 5.62% की बढ़त के साथ ₹111.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.81% उछलकर ₹111.95 तक पहुंचा था।

PNB के लिए कैसी रही जून तिमाही

चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में पीएनबी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 213.63% उछलकर ₹5253.29 करोड़ पर पहुंच गया। इसे टैक्स पर खर्च में तेज गिरावट से सपोर्ट मिला। सालाना आधार पर बैंक का टैक्स पर खर्च घटकर ₹5083 करोड़ से ₹1725 करोड़ रह गया। बैंक के लिए जून तिमाही ब्याज से कमाई के मामले में भी धमाकेदार रही और सालाना आधार पर NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 2.1% उछलकर ₹10,798.36 करोड़ पर पहुंच गया। ब्याज से शुद्ध कमाई की ग्रोथ दिखने में हल्की लग रही हो लेकिन छह तिमाहियों में यह सबसे बेहतर है। बैंक की एसेट क्वालिटी भी जून तिमाही में बेहतर हुई। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.95% से घटकर 2.78% और नेट एनपीए 0.29% से 0.28% पर आ गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें