Get App

बैंक स्टॉक्स बने हुए हैं FIIs की पहली पसंद, न्यू टेक कंपनियों में मौके का उठाएं फायदा: मिरे एसेट के राहुल चड्ढा

भारत ने दुनिया की तमाम दूसरी इकोनॉमी की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। डॉलर के लिहाज से देखें तो भारत का बाजार करीब 7 फीसदी ऊपर है। लेकिन अगले 6 महीने में बाजार सीमित दायरे में घूमता रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 4:21 PM
बैंक स्टॉक्स बने हुए हैं FIIs की पहली पसंद, न्यू टेक कंपनियों में मौके का उठाएं फायदा: मिरे एसेट के राहुल चड्ढा
अगर किसी को रुपये में गिरावट और बढ़ते व्यापार घाटे से डर लग रहा तो आईटी शेयर उसके लिए अच्छे हेज (बचाव का उपाय) का काम कर सकते हैं

मिरे एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स (Mirae Asset Global Investments)के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफीसर राहुल चड्ढा ने कहा कि इस समय रिटेल निवेशकों को नए जमाने की टेक कंपनियों में मौके का फायदा उठाना चाहिए और अपनी सहूलियत के मुताबिक इनमें खरीदारी करनी चाहिए। CNBC-TV18 को 22 नवंबर को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि IT शेयर रुपये में गिरावट और बढ़ते व्यापार घाटे के महौल में अच्छे हेज का काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा हम पिछले 6-9 महीनों बाजार को लेकर सतर्क हैं। भारत ने दुनिया की तमाम दूसरी इकोनॉमी की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। डॉलर के लिहाज से देखें तो भारत का बाजार करीब 7 फीसदी ऊपर है। लेकिन अगले 6 महीने में बाजार सीमित दायरे में घूमता रहेगा।

FIIs का PSU बैंक पर आया दिल

PSU बैंक शेयरों में इस साल काफी रैली देखने को मिली है। क्या अब इन शेयरों में निवेश करने में देर हो चुकी है? इस सवाल की जवाब देते हुए राहुल चड्ढा ने कहा कि बैंक स्टॉक्स FIIs(विदेशी संस्थागत निवेशक) की पहली पसंद बने हुए हैं। इनके नतीजे भी अच्छे रहे हैं। पिछले 10 सालों से कुछ बैंक अंडरपरफार्म कर रहे थे। बेशक अब इनमें पेंटअप डिमांड का असर देखने को मिल रहा है।

नए जमाने के इंटरनेट आधारित कंपनियों में क्या करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें