Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Bata का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं निफ्टी में आज एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस के शेयर में बढ़त देखने को मिली।

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 4:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bata पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1440 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में डॉ रेड्डीज, पावर ग्रिड, एमसीएक्स, बीईएल और एमएंडम के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं महानगर गैस, सन टीवी, आईसीआईसीआई प्रू, ग्रैन्यूअल्स और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एमफैसिस, इंटरग्लोब एविएशन, यूपीएल, पिरामल एंटरप्राइजेज और बर्जर पेंट्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इंडियन होटल्स, रैमको सीमेंट्स, ग्रासिम, एमएंडएम फाइनेंशियल और एस्ट्रल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं निफ्टी में आज एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस के शेयर में बढ़त देखने को मिली।


    सिर्फ 3 दिन में 16% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Ultratech Cement Future : खरीदें - 11395 रुपये, टारगेट - 11700 रुपये, स्टॉपलॉस - 11185 रुपये

    SBI Future : खरीदें - 823 रुपये, टारगेट - 840 रुपये, स्टॉपलॉस - 814 रुपये

    Tech Mahindra Future : खरीदें - 1609 रुपये, टारगेट - 1650 रुपये, स्टॉपलॉस - 1588 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Bata

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Bata पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bata की अगस्त की एक्सपायरी वाली 1440 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 17 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 27/35 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 11 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः M oneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।