Get App

भूकंप के पहले बड़े झटके के बाद छोटे झटकों के लिए रहें तैयार, अगले 6 महीने दायरे में रहेगा बाजार : 360 One की अनु जैन

Stock market : अनु ने कहा कि पिछले करीब 2 महीनों से हम सभी ये मान कर चल रहे थे कि बाजार ओवर वैल्यूड है और अब इसमें किसी भी कारण से 4-5 फीसदी का करेक्श आ सकता है। बाजार में ऐसा ही हुआ है। बाजार अब ब्लू स्काई जोन से वोलेटाइल जोन में आ गया है। अनु ने कहा कि फिर भी वे बाजार को लेकर निगेटिव नहीं हैं। बाजार में किसी बड़े करेक्शन का भी डर नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 12:58 PM
भूकंप के पहले बड़े झटके के बाद छोटे झटकों के लिए रहें तैयार, अगले 6 महीने दायरे में रहेगा बाजार : 360 One की अनु जैन
अनु की कजारिया सेरामिक्स, पीएनबी हाउसिंग, इप्का लैब्स और सेन्को गोल्ड में खरीदारी की सलाह है

Market trend : ये हफ्ता बाजार के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहा है। पूरी दुनिया के बाजार दबाव में रहे हैं। लेकिन डाओ जोन्स और निफ्टी ने इस हफ्ते का अंत आते-आते रिकवरी दिखाने की कोशिश की है। क्या बाजार में जो गिरावट आनी थी आ चुकी है या अभी हम और फिसल सकते हैं? इस तरह के सवालों का जवाब देने के लिए आज बिग मार्केट वॉयस में बाजार पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़ी 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन।

बड़े झटके के बाद छोटे झटकों के लिए रहे तैयार

अनु ने कहा कि पिछले करीब 2 महीनों से हम सभी ये मान कर चल रहे थे कि बाजार ओवर वैल्यूड है और अब इसमें में किसी भी कारण से 4-5 फीसदी का करेक्श आ सकता है। बाजार में ऐसा ही हुआ है। हालांकि इसकी वजह ग्लोबल रही। ध्यान रखें की जैसे भूकंप में पहला झटका सबसे भारी होता है। उसके बाद भी छोटे-बड़े झटके आते हैं। वही स्थिति बाजार में देखने को मिल सकती है। बाजार में अभी आगे हमें छोटे-बड़े और झटके झेलने पड़ सकते हैं।

दायरे में रहेगा बाजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें