Multibagger picks : बाजार में बुल्स का जोश हाई, अनुज सिंघल के पसंदीदा ये स्टॉक्स कराएंगे बंपर कमाई

Stock picks : सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज ओएनजीसी, ABB इंडिया, कॉनकोर ल्यूपिन और भारत फोर्ज फोकस में रहेंगे। एलटीआई माइंडट्री और आईसीआईसीआई प्रू में भी जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। अच्छे नतीजों के दम पर ABB इंडिया में भी तेजी के सिगनल मिल रहे हैं

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 11:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock picks : अनुज को भारत फोर्ज में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। नतीजों के बाद मैनेजमेंट की कमेंट्री मजबूत रही है। ऑपरेशनल पैरामीटर पर हरेक कारोबार में ग्रोथ की उम्मीद है

Multibagger stocks: अमेरिका में मंदी का डर कम होने से बुल्स जोश में है। IT शेयरों की जोरदार खरीदारी से निफ्टी 24300 के पार निकल गया है। बाजार के दिग्गज शेयर रिलायंस का भी सपोर्ट मिल रहा है। इधर बैंक निफ्टी भी 450 अंक से ज्यादा दौड़ा है। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी रौनक दिख रही है। ऐसे में अब कहां हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज ओएनजीसी, ABB इंडिया, कॉनकोर ल्यूपिन और भारत फोर्ज फोकस में रहेंगे। एलटीआई माइंडट्री और आईसीआईसीआई प्रू में भी जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में ONGC (ग्रीन सिगनल)

अनुज सिंघल का कहना है कि मॉर्गन स्टैनली ONGC पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर ओवरवेट कॉल देते हुए टारगेट 302 रुपए से बढ़ाकर 430 रुपए कर दिया है। ONGC डिविडेंड और ग्रोथ दोनों देने वाली ग्लोबल कंपनी है। शेयर तेजी के नए दौर के लिए तैयार है। कंपनी के रिटर्न ऑन कैपिटल में लगातार सुधार देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय असेट से आने वाले कैश फ्लो में सुधार हुआ है। स्टॉक 12 अरब डॉलर के वैल्यू क्रिएएशन के अगले दौर के लिए तैयार है। क्रूड में 70 डॉलर तक की नरमी अहम रिस्क है। सरकार की हिस्सेदारी में संभावित कमी भी रिस्क है।


ABB इंडिया (ग्रीन सिगनल)

अनुज का कहना है कि अच्छे नतीजों के दम पर ABB इंडिया में भी तेजी के सिगनल मिल रहे हैं। कैलेंडर ईयर 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय अनुमान से 8 फीसदी कम रही है। EBITDAअनुमान से ज्यादा 56 फीसदी बढ़कर 542 करोड़ रुपए पर रहा है। मुनाफा अनुमान से ज्यादा, 50 फीसदी बढ़कर 443 करोड़ रुपए पर रहा है। सालाना आधार पर EBITDA मार्जिन 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। बाजार को 2.25 फीसदी मार्जिन बढ़ने का अनुमान था।

कॉनकोर पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

अनुज को कॉनकोर में भी तेजी के सिगनल दिख रहे हैं। स्टॉक को मजबूत नतीजों से सपोर्ट मिल रहा है। पहली तिमाही में कॉनकोर की आय 9.4 फीसदी बढ़कर 2103 करोड़ रुपए रही है। EBITDA 11.6 फीसदी बढ़कर 442 करोड़ रुपए रहा है। मार्जिन 20.6 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी पर आ गया है। मुनाफा 5.8 फीसदी बढ़कर 259 करोड़ रुपए पर रहा है। घरेलू वॉल्यूम 15.03 फीसदी बढ़ा है। EXIM वॉल्यूम 3.3 फीसदी बढ़ा है। कुल वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी की रही है।

ल्यूपिन फोकस में (ग्रीन सिगनल)

अनुज का कहना है कि ल्यूपिन भी फोकस में रहेगा। जेपी मॉर्गन की स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग के साथ 2400 रुपए के लक्ष्य के लिए सिफारिश है। ल्यूपिन में अभी और तेजी बाकी है। US बिजनेस में नए लॉन्च से कंपनी को फायदा होगा। जेनरिक बिजनेस प्राइसिंग में स्थिरता भी पॉजिटिव है। इंडिया बिजनेस भी डबल डिजिट ग्रोथ की तरफ जाता दिख रहा है। कोर बिजनेस मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है। कोर बिजनेस मार्जिन में 4 फीसदी सुधार संभव है।

भारत फोर्ज पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

अनुज को भारत फोर्ज में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। नतीजों के बाद मैनेजमेंट की कमेंट्री मजबूत रही है। ऑपरेशनल पैरामीटर पर हरेक कारोबार में ग्रोथ की उम्मीद है। मैनेजमेंट का दूसरी तिमाही में पॉजिटिव ग्रोथ बने रहने का अनुमान है। शेयर हाल के शिखर से करेक्ट हुआ है।

एलटीआई माइंडट्री (LTIMINDTREE)

एलटीआई माइंडट्री पर अनुज की राय है कि स्टॉक बेहद अहम सपोर्ट पर आ गया है। शेयर 200 DMA के सपोर्ट पर आ गया है। निचले स्तरों पर अच्छी खरीदारी दिखी है। कल करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। स्टॉक के भाव एक महीने के निचले स्तर पर हैं। OI भी एक तिमाही के निचले स्तर पर है।

Market view: आज IT शेयरों में बड़ी रैली संभव, अगस्त में नया शिखर लगा सकता है निफ्टी

आईसीआईसीआई प्रू (CICI PRU)

अनुज की राय है कि GST कटौती की उम्मीद से बीमा शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। स्टॉक में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड है। 3 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। पिछले कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी देखने को मिली है। शेयर के भाव नए शिखर के जोन में पहुंच गए हैं। दो दिनों से वायदा में लॉन्ग सौदे बने हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।