Beacon Trusteeship IPO Listing: चुनावी रुझानों के बीच 50% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, फिर मुनाफावसूली ने बनाया बिकवाली का दबाव

Beacon Trusteeship IPO Listing: बीकॉन ट्रस्टीशिप एक डिबेंचर ट्रस्टी है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 465 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इसके आईपीओ के तहत निवेशकों को सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 10:21 AM
Beacon Trusteeship IPO Listing: बीकॉन ट्रस्टीशिप का ₹32.52 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 मई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Beacon Trusteeship IPO Listing: आज अगली लोकसभा के लिए मतों की गिनती के दिन ट्रस्टीशिप सर्विसेज मुहैया कराने वाली बीकॉन ट्रस्टीशिप (Beacon Trusteeship) के शेयरों की NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 465 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 60 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 90 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 50 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Beacon Trusteeship Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 86.00 रुपये (Beacon Trusteeship Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 43.33 फीसदी मुनाफे में हैं।

Beacon Trusteeship IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

बीकॉन ट्रस्टीशिप का ₹32.52 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 465.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 163.86 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 779.38 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 502.49 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17.50 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, नई मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


Beacon Trusteeship के बारे में

वर्ष 2015 में बनी बीकॉन ट्रस्टीशिप एक डिबेंचर ट्रस्टी है। यह डिबेंचर ट्रस्टी सर्विसेज, सिक्योरिटी ट्रस्टी सर्विसेज, अल्टरनेट इनवेस्टमेंट फंड के लिए ट्रस्टी, ESOP के लिए ट्रस्टी, सिक्योरिटीजेशन ट्रस्टी, बॉन्ड ट्रस्टीशिप सर्विसेज, एस्क्रो सर्विसेज, सेफकीपिंग जैसे ट्रस्टी सर्विसेज और इससे जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराती है। यह ड्यू डिलीजेंस, कस्टोडियल सर्विसेज, कंप्लॉयंस मॉनीटरिंग, डॉक्यूमेंटेशन, डिस्क्लोजर, रिकॉर्ड रिटेंशन जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

वित्त वर्ष 2021 में इसे 95.00 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 3.62 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 3.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 67 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 15.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो इसे सालाना आधार पर 34 फीसदी अधिक 5.16 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 33 फीसदी अधिक 20.91 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ।

Political Connection of Listed Companies: इन लिस्टेड कंपनियों का बीजेपी-टीडीपी से है कनेक्शन, आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।