Get App

टैरिफ की चिंताओं के बीच बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Concor के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 713 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Concor के शेयर में 730-750 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 700 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 5:05 PM
टैरिफ की चिंताओं के बीच बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी
PNC Infratech पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने 264 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली। बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो कल्याण ज्वेलर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मैक्रोटेक डेवलपर्स, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि जोमैटो, डिक्सन टेक्नोलॉजी, टाइटन, पेज इंडस्ट्रीज और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ एमएंड फाइनेंशियल, बीईल, आरबीएल बैंक, क्रॉम्प्टन और गेल के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पावर ग्रिड, वेदांता डेल्हीवरी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस और रिलायंस के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इंडियन होटल्स, कॉनकोर, इंडस टावर और पीएनसी इंफ्राटेक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि Indian Hotels के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 830 के स्ट्राइक वाली कॉल 28.85 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 40 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 24 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Concor Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Concor के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 730-750 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 700 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 713 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें