Get App

बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Hero MotoCorp के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 4163 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Hero MotoCorp के शेयर में 4150/4100 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 4200 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 07, 2025 पर 6:22 PM
बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी
Time Technoplast पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 472 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

सेंसेक्स, निफ्टी कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो बायोकॉन, बीएसई, इंडियामार्ट, साएंट और यूपीएल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एनसीसी लिमिटेड, चंबल फर्टिलाइजर, डॉ लाल पैथ लैब्स, जीएनएफसी, नालको के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि जोमैटो, कल्याण ज्वेलर्स, इंफो एज, एवन्यू सुपरमार्ट और पीवीआर आयनॉक्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन महानगर गैस, आयशर मोटर्स, जुबिलेंट फूड, एचपीसीएल और मारुति सुजुकी में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने पूनावाला फिनकॉर्प, हीरो मोटोकॉर्प, फोर्टिस हेल्थकेयर और टाइम टेक्नोप्लॉस्ट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Poonawala Fincorp

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Poonawala Fincorp के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 320 के स्ट्राइक वाली कॉल 9.10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15/18 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Hero MotoCorp Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Hero Moto Corp के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 4150/4100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 4200 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 4163 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें