कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त के साथ चढ़कर बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज आईआईएफएल फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, बर्जर पेंट्स, डिक्सन टेक्नोलॉजी और क्रॉम्प्टन के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं कोलगेट, फिनिक्स मिल्स, टाटा टेक्नोलॉजी, एसजेवीएन और आईजीएल में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, इंडस टावर्स और भारती एयरटेल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि चोला इनवेस्, साएंट, एनसीसी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और नायका में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जायडस लाइफ, हुडको, गोदरेज प्रॉपर्टीज और रैडिको खैतान के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
