नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके से पति-पत्नी के बीच विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी दूसरी महिला से संबंध को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर शेविंग ब्लेड से हमला कर दिया। घटना में महिला के चेहरे और गले पर चोटें आई हैं। मंगलवार को पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
