ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले हैं। एशियाई बाजार फ्लैट कारोबार करते नजर आये। डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। गाजा में सीजफायर की बातचीत के बीच कच्चे तेल में एक परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के नीचे आया है। लेकिन ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। COMEX पर भाव 2540 डॉलर के पार निकल गया। इस बीच आज बाजार खुलने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सीएनबीसी-आवाज़ पर कुछ ऐसे स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने की सलाह दी जिसमें आज दिन भर जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।
