BEL Q4 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹2203 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

BEL Q4 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी BEL ने मार्च तिमाही में 2203 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो बाजार अनुमान से बेहतर रहा। कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA भी उम्मीद से ज्यादा रहा। साथ ही BEL ने डिविडेंड का भी ऐलान किया। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 19, 2026 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
BEL ने FY26 के लिए 55 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

BEL Q4 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Electronics Limited यानी BEL ने 19 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का प्रदर्शन बाजार के अनुमान से बेहतर रहा और ज्यादातर आंकड़ों ने उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर 2,203 करोड़ रुपये रहा। CNBC-TV18 के पोल में BEL का मुनाफा 2,138 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

रेवेन्यू में उछाल, ऑर्डर बुक भी दमदार

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.6% बढ़कर 10,177 करोड़ रुपये पहुंच गया। CNBC-TV18 के पोल में रेवेन्यू 10,012 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। यानी कंपनी की कमाई भी बाजार की उम्मीद से ज्यादा रही।


1 अप्रैल 2026 तक BEL की ऑर्डर बुक 73,882 करोड़ रुपये रही। यह आने वाले समय में कंपनी के बिजनेस विजिबिलिटी के लिए मजबूत संकेत माना जा रहा है।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी अनुमान से बेहतर

BEL का EBITDA यानी ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले का मुनाफा 6% बढ़कर 2,962 करोड़ रुपये रहा। बाजार को उम्मीद थी कि यह आंकड़ा करीब 2,789 करोड़ रुपये रहेगा, लेकिन BEL ने इससे बेहतर प्रदर्शन किया।

मार्जिन में आई थोड़ी गिरावट

हालांकि BEL का EBITDA मार्जिन पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। पिछले साल मार्च तिमाही में मार्जिन 30.6% था, जो इस बार घटकर 29.1% रह गया। यानी मार्जिन में 150 बेसिस पॉइंट की गिरावट आई। इसके बावजूद यह बाजार के 27.7% के अनुमान से बेहतर रहा।

इजरायल संघर्ष का बड़ा असर नहीं

BELने कहा कि इजरायल में चल रहे संघर्ष का उसके वित्तीय प्रदर्शन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने कहा, 'इजरायल में जारी संघर्ष को देखते हुए कंपनी ने वहां की कंपनियों के साथ अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स और एग्रीमेंट्स का विश्लेषण किया है। हमारी राय में रिजल्ट की तारीख तक इसका कोई बड़ा वित्तीय असर नहीं पड़ा है।'

पूरे साल में मुनाफा 14% बढ़ा

पूरे FY26 में कंपनी का Profit After Tax यानी PAT 14.38% बढ़कर 6,048.48 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में यह 5,288.25 करोड़ रुपये था। FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 16.15% बढ़कर 27,479.63 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 23,658.01 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड का ऐलान

BEL ने FY26 के लिए 55 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। मंगलवार को BEL शेयर 0.6% गिरकर 424.05 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 7% टूटा है, लेकिन साल 2026 में अब तक इसमें 6.6% की बढ़त बनी हुई है।

Market Outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 20 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।