BEL के शेयर में 27% तक चढ़ने का दम! Q3 नतीजों से ब्रोकरेज खुश

BEL Share Price: शेयर को कवर करने वाले 32 एनालिस्ट्स में से 27 ने 'बाय' रेटिंग दी है। CLSA ने बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी के ऑर्डर इनफ्लो में काफी बढ़ोतरी हुई है, और अभी इसका और भी बेहतर होना बाकी है

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
BEL का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में आगे 27 प्रतिशत तक की तेजी दिख सकती है। दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद ब्रोकरेज की प्रतिक्रियाएं आई हैं। रिजल्ट एनालिस्ट्स की उम्मीदों से काफी बेहतर रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने BEL पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और प्राइस टारगेट 522 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि BEL का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ा। EBITDA मार्जिन 30% रहा, जो कंपनी के 27% के गाइडेंस से ज्यादा है।

CLSA ने बताया कि तिमाही के दौरान ऑर्डर इनफ्लो में काफी बढ़ोतरी हुई है, और अभी इसका और भी बेहतर होना बाकी है। ब्रोकरेज ने ऑर्डर बुक के मोर्चे पर पॉजिटिव डेवलपमेंट का हवाला दिया। BEL के सबसे बड़े ऑर्डर QR-SAM प्रोजेक्ट को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की मंजूरी मिल गई है, जबकि इंडियन S-400 प्रोग्राम से भी आगे चलकर फायदा होने की उम्मीद है। CLSA ने आगे कहा कि BEL अपने गाइडेंस को पूरा करने की राह पर है।

जेफरीज ने क्या दी रेटिंग


जेफरीज ने स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और प्राइस टारगेट पहले के ₹510 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹565 कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि BEL का दिसंबर तिमाही का EBITDA उम्मीदों से 14% ज्यादा रहा। ऐसा रेवेन्यू और मार्जिन दोनों में उम्मीद से बेहतर नतीजों के कारण हुआ। FY26 के पहले नौ महीनों यानि कि अप्रैल-दिसंबर 2025 के लिए मार्जिन 29.3% रहा, जो FY26 के लिए 27% से ज्यादा के गाइडेंस से काफी ऊपर है।

जेफरीज ने कहा कि BEL ने पहले ही ₹27,000 करोड़ के अपने FY26 ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस का 71% हासिल कर लिया है। इसका मतलब है 39% की साल-दर-साल ग्रोथ। कंपनी के मैनेजमेंट ने यह भी संकेत दिया है कि भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता R&D और अतिरिक्त ऑर्डरिंग में मदद कर सकता है। यह अवसर अगले तीन से छह महीनों में ज्यादा स्पष्ट हो जाएगा।

L&T shares Price: ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस को पार करने की उम्मीद से 3% से ज़्यादा चढ़ा शेयर ,ब्रोकरेज भी हुए बुलिश, जानें क्या है टारगेट

जेपी मॉर्गन का प्राइस टारगेट

इस बीच जेपी मॉर्गन ने BEL पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग दोहराई है। प्राइस टारगेट ₹498 से बढ़ाकर ₹556 कर दिया है। यह वर्तमान कीमत से लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही की परफॉर्मेंस उम्मीद से ज्यादा अच्छी रही। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू, EBITDA और शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर क्रमशः 24%, 27% और 20% की बढ़ोतरी हुई। मैनेजमेंट ने FY26 में रेवेन्यू कम से कम 15% बढ़ने, EBITDA मार्जिन 27% बढ़ने की उम्मीद जताई है। QR-SAM प्रोजेक्ट को छोड़कर ₹27,000 करोड़ के बेस ऑर्डर इनफ्लो के अपने गाइडेंस को फिर से कंफर्म किया है।

BEL शेयर 1 महीने में 13 प्रतिशत मजबूत

BEL के शेयर में 29 जनवरी को पहले तेजी और बाद में गिरावट आई। शेयर BSE पर 3 प्रतिशत तक टूटकर 438.50 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 444.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 3.25 लाख करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 1 महीने में 13 प्रतिशत चढ़ा है। BEL को कवर करने वाले 32 एनालिस्ट्स में से 27 ने 'बाय' रेटिंग दी है। दो ने 'होल्ड' की सलाह दी है, जबकि 3 अन्य ने स्टॉक पर 'सेल' की सलाह दी है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।