भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) के लिए समय अनुकूल दिख रहा है। सरकार ने देश में ही डिफेंस इक्विपमेंट के उत्पादन पर फोकस बढ़ाया है। सरकार इंडिया से डिफेंस इक्विपमेंट का एक्सपोर्ट भी बढ़ाना चाहती है। इसका सबसे ज्यादा फायदा जिन कंपनियों को मिलने की उम्मीद है, उनमें बीईएल शामिल है। यह देश की सबसे बड़ी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक है। इसकी ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। प्रोजेक्ट पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है। इसका वित्तीय प्रदर्शन भी अच्छा रहा है, जिससे इसका मार्जिन लगातार बढ़ा है।
