PSU स्टॉक ने 3 साल में 267% का दिया रिटर्न, एक दिन में 7% उछला

BEML Share Price: कंपनी ने हाल ही में ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेनसेट्स 5RS-DM Project की प्रोटोटाइप मैन्युफैक्चरिंग का उद्घाटन किया था। BEML का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा कम होकर 70.47 करोड़ रुपये हो गया। साल 2024 में अब तक शेयर की कीमत 44 प्रतिशत मजबूत हुई है। शेयर ने 5 जुलाई 2024 को बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 5,489.15 रुपये छुआ था

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 4:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BEML का मार्केट कैप 17000 करोड़ रुपये है।

BEML Stock Price: 4 सितंबर को डिफेंस शेयरों में अच्छी तेजी दिखाई दी। पीएसयू BEML भी इससे अछूती नहीं रही और शेयर इंट्राडे में 9 प्रतिशत तक चढ़ा। बाद में यह करीब 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक दिन पहले रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के टैंक बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए ‘फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल्स’ (FRCVs) और एयर डिफेंस फायर कंटोल रडार्स की खरीद समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 1,44,716 करोड़ रुपये की राशि के 10 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए एक्सेप्टेंस ऑफ नैसेसिटी (AoN) प्रदान किया।

BEML 3 प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स- डिफेंस एंड एयरोस्पेस, माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन और रेल एंड मेट्रो के तहत काम करती है। शेयर बीएसई पर 6.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4109 .20 रुपये पर बंद हुआ है। पिछले 3 साल में इसने शेयरहोल्डर्स को 267 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में शेयर की कीमत 64 प्रतिशत बढ़ी है।

BEML में सरकार के पास 54.03% हिस्सेदारी 


कंपनी में सरकार के पास 54.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी का मार्केट कैप 17100 करोड़ रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 4,622.15 रुपये है। शेयर ने 5 जुलाई 2024 को बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 5,489.15 रुपये छुआ था। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,904.50 रुपये 26 अक्टूबर 2023 को देखा गया।

Bajaj Housing Finance के बाद कई बड़ी NBFCs के आ सकते हैं IPO, एक साल के अंदर इन 3 की बाजार में हो सकती है एंट्री

जून तिमाही में घाटे में गिरावट

BEML का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा कम होकर 70.47 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले घाटा 75.01 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड इनकम बढ़कर 634.61 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2023 तिमाही में 578.11 करोड़ रुपये थी।

BEML ने हाल ही में ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेनसेट्स 5RS-DM Project की प्रोटोटाइप मैन्युफैक्चरिंग का उद्घाटन किया था। यह महत्वाकांक्षी बैंगलोर एयरपोर्ट लाइन सहित लाइन 2 और 6 के लिए बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (BMRCL) के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समर्पित है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सोना बीएलडब्ल्यू खरीद रही यह रेलवे कारोबार, खुलासे पर शेयर बने रॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।