BEML Share Price: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट बनाने के लिए मिला ₹180 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में दिखी 4% तेजी

BEML Share Price: कंपनी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आती है। इसके शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। इससे पहले 14 अगस्त को BEML को मॉरीशस से BE220G हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर्स की सप्लाई के लिए 66.5 लाख डॉलर का ऑर्डर मिला था

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BEML को यह ऑर्डर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से मिला है।

सरकारी कंपनी BEML लिमिटेड के शेयरों में 2 सितंबर को दिन में करीब 4 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। बीएसई पर शेयर 2047 रुपये के हाई तक गया। खरीद बढ़ने की वजह है कंपनी को लगभग 180.60 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिलना। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह ऑर्डर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से मिला है और वंदे भारत (स्लीपर) ट्रेनसेट बनाने और सप्लाई करने के लिए है।

इससे पहले 14 अगस्त को BEML को मॉरीशस से 66.5 लाख अमेरिकी डॉलर का ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर BE220G हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर्स की सप्लाई के लिए है। इन्हें प्रमुख अफ्रीकी बाजारों जैसे लाइबेरिया, सिएरा लियोन, घाना, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC), कोटे डी आइवर और पड़ोसी देशों में डिप्लॉय किया जाएगा। इस ऑर्डर को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाना है, जिसकी शुरुआत सिएरा लियोन में पायलट डिप्लॉयमेंट से होगी।

11 अगस्त को BEML को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) के फ्यूजलेज एयरोस्ट्रक्चर बनाने और सप्लाई करने के लिए 184.25 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए लगभग 20,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर पाने का लक्ष्य रखा है।


BEML का शेयर 6 महीनों में 23 प्रतिशत मजबूत

BEML भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आती है। इसके शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत 6 महीनों में 23 प्रतिशत चढ़ी है। एक महीने में यह 16 प्रतिशत उछला है। 3 साल में शेयर 63 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,276.75 रुपये और एडजस्टेड लो 1,361.10 रुपये है। BEML का पुराना नाम भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड था।

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड की पेरेंट का शेयर 5% फिसला, अगस्त में बिक्री बढ़ने के बावजूद जोरदार बिकवाली

जून तिमाही में घाटा 58 प्रतिशत गिरा

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में BEML का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर लगभग 58 प्रतिशत गिरकर 27 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 64.11 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 819.62 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 633.99 करोड़ रुपये था। खर्च 854.91 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 712.84 करोड़ रुपये के थे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।