Benchmark Computer Solutions IPO Listing: टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस (Benchmark Computer Solutions) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री तो धमाकेदार रही लेकिन फिर यह फिसल गया। फिसलकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 484 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 66 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE SME पर इसकी 80 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 21.21 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Benchmark Computer Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूटकर 76 रुपये (Benchmark Computer Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गए। इसके बाद रिकवरी तो हुई लेकिन दिन के आखिरी में यह 77 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 16.67 फीसदी मुनाफे में हैं।
