Shree OSFM E-Mobility IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद चमके शेयर, पहले ही दिन लगा अपर सर्किट

Shree OSFM E-Mobility IPO Listing: बड़ी-बड़ी कंपनियों के एंप्लॉयीज को ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज मुहैया कराने वाली श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी (Shree OSFM E-Mobility) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एकदम फ्लैट एंट्री हुई। हालांकि एंट्री करने के बाद शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और अपर सर्किट पर पहुंच गए। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 4:45 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Shree OSFM E-Mobility IPO Listing: बड़ी-बड़ी कंपनियों के एंप्लॉयीज को ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज मुहैया कराने वाली श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी (Shree OSFM E-Mobility) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एकदम फ्लैट एंट्री हुई। हालांकि एंट्री करने के बाद शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और अपर सर्किट पर पहुंच गए। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 65 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे।

    आज NSE SME पर इसकी 65 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े और उछलकर यह 68.25 रुपये (Shree OSFM E-Mobility Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 5 फीसदी मुनाफे में हैं।

    एंट्री करते ही Siyaram Recycling में अपर सर्किट, 19% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर


    Shree OSFM E-Mobility IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    सियाराम रिसाइकलिंग का 24.60 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-18 दिसंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल यह आईपीओ 8.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 9.30 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 37.84 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    Inox India की 41% प्रीमियम पर धमाकेदार लिस्टिंग, ऑफर फॉर सेल का था पूरा इश्यू

    Shree OSFM E-Mobility के बारे में

    वर्ष 2006 में बनी श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी कई शहरों में बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के एंप्लॉयीज को ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके बेड़े में छोटी कार, सेडान, एसयूवी, लग्जरी कार और बस समेत 1475 से अधिक गाड़ियां हैं। इसमें से 217 गाड़ियां तो कंपनी की खुद की हैं और बाकी लीज पर ली हुई हैं। इसकी ब्रांचेज मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता समेत 42 स्थानों पर है। इसके क्लाइंट्स में जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टैनले, केपे जेमिनी और एसेंचर इत्यादि हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है।

    Benchmark Computer की धमाकेदार लिस्टिंग पर फिरा पानी, एंट्री करते ही शेयर लोअर सर्किट पर

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 73.76 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 1.63 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 3.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी तेजी से आगे बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में इसका रेवेन्यू 29.79 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 30.80 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 82.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो सितंबर छमाही में इसे 2.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 55.97 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।