Inox India IPO Listing: 41% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, ऑफर फॉर सेल का था पूरा इश्यू

Inox India IPO Listing: क्रॉयोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली आईनॉक्स इंडिया (Inox India) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। ऑफर फॉर सेल इश्यू होने के बावजूद इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 61 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और इसका कारोबार क्या है?

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 4:40 PM
Story continues below Advertisement
Inox India IPO Listing: वर्ष 1976 में बनी आईनॉक्स इंडिया क्रॉयोजेनिक इक्विपेंट बनाकर सप्लाई करती है। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Inox India IPO Listing: क्रॉयोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली आईनॉक्स इंडिया (Inox India) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। ऑफर फॉर सेल इश्यू होने के बावजूद इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 61 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 660 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE पर इसकी 933.15 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.39 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Inox India Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद यह टूट गया।

    फिसलकर यह 855.20 तक आ गया था। हालांकि फिर रिकवर होकर दिन के आखिरी में यह 939.90 रुपये (Inox India Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन 42.41 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Benchmark Computer की धमाकेदार लिस्टिंग पर फिरा पानी, एंट्री करते ही शेयर लोअर सर्किट पर


    Inox India IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    आईनॉक्स इंडिया का 1,459.32 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-18 दिसंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 61.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 147.80 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 53.20 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 15.30 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है बल्कि ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत प्रमोटर्स ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2,21,10,955 शेयरों की बिक्री की है।

    एंट्री करते ही Siyaram Recycling में अपर सर्किट, 19% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर

    Inox India की डिटेल्स

    वर्ष 1976 में बनी आईनॉक्स इंडिया क्रॉयोजेनिक इक्विपेंट बनाकर सप्लाई करती है। इसके स्टैंडर्ड क्रायोजेनिक टैंक और इक्विपमेंट, बेवरेज केग्स, बीस्पोक टेक्नोलॉजी, इक्विपमेंट और सॉल्यूशन के साथ-साथ बड़ी टर्नकी प्रोजेक्ट्स का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल गैसों, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG), ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी, स्टील और मेटिकल और हेल्थकेयर सहित कई इंडस्ट्रीज में किया जाता है।

    फ्लैट एंट्री के बाद अपर सर्किट, Shree OSFM E-Mobility ने लौटाई खुशी

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में इसका शुद्ध मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 152.71 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 22.46 फीसदी बढ़कर 984.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो सितंबर छमाही में कंपनी को 103.34 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 580 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।