Benchmark Computer Solutions IPO Listing: टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस (Benchmark Computer Solutions) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री तो धमाकेदार रही लेकिन फिर यह फिसल गया। फिसलकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 484 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 66 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE SME पर इसकी 80 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 21.21 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Benchmark Computer Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूटकर 76 रुपये (Benchmark Computer Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गए। इसके बाद रिकवरी तो हुई लेकिन दिन के आखिरी में यह 77 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 16.67 फीसदी मुनाफे में हैं।
Benchmark Computer Solutions IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस
सियाराम रिसाइकलिंग का 12.24 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-18 दिसंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल यह आईपीओ 484.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 590.26 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18.54 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।
अक्टूबर 2002 में बनी बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस आईटी इंफ्रा सॉल्यूशंस, सॉफ्टवेयर और वेब आधारित एप्लीकेशन डेवलपमेंट सर्विसेज, एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स (AMC) और फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 145 फीसदी उछलकर 2.03 करोड़ रुपये और रेवेन्यू भी 70 फीसदी उछलकर 32.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर में बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस को 95.67 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा और 13.23 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ है।