Siyaram Recycling IPO Listing: एंट्री करते ही अपर सर्किट, 19% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर

Siyaram Recycling IPO Listing: पीतल के प्लंबिंग और सैनिटरी कंपोनेंट्स चीजें बनाने वाली सियाराम रिसाइकलिंग (Siyaram Recycling) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। एंट्री करते ही शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। चेक करें कि आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Siyaram Recycling IPO Listing: पीतल के प्लंबिंग और सैनिटरी कंपोनेंट्स चीजें बनाने वाली सियाराम रिसाइकलिंग (Siyaram Recycling) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 385 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 46 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE SME पर इसकी 55 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.57 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Siyaram Recycling Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 57.75 रुपये (Siyaram Recycling Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 25.54 फीसदी मुनाफे में हैं।

    फ्लैट एंट्री के बाद अपर सर्किट, Shree OSFM E-Mobility ने लौटाई खुशी

    Siyaram Recycling IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस


    सियाराम रिसाइकलिंग का 22.96 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-18 दिसंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 385.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 96.43 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 597.72 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 459.11 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 49.92 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    Inox India की 41% प्रीमियम पर धमाकेदार लिस्टिंग, ऑफर फॉर सेल का था पूरा इश्यू

    Benchmark Computer की धमाकेदार लिस्टिंग पर फिरा पानी, एंट्री करते ही शेयर लोअर सर्किट पर

    Siyaram Recycling की डिटेल्स

    सियाराम रिसाकलिंग पीतल के प्लंबिंग और सैनिटरी कंपोनेंट्स तैयार करती है। इसका कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ। वित्त वर्ष 2023 के आंकड़ों के हिसाब से इसका 32.94 फीसदी रेवेन्यू विदेशी बाजार से आया। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 1.42 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 3.22 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 7.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी तेजी से आगे बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में इसका रेवेन्यू 139.73 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 426.44 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 497.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।