Big stocks : बर्जर पेंट और हिदुस्तान कॉपर में देखने की मिल सकती है तेजी, GSPL पर दिखेगा दबाव : अनुज सिंघल

Big stocks : बर्जर पेंट्स पर अनुज ने कहा कि यह शेयर मेक ऑर ब्रेक लेवल पर आ गया है। स्टॉक सभी मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। यह स्टॉक मार्च 2020 के अहम ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर नजर आ रहा है। क्रूड में नरमी शेयर के लिए काफी सकारात्मक है

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 10:15 AM
Story continues below Advertisement
अल्ट्राटेक सीमेंट पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल देते हुए 11600 रुपए का टारगेट दिया है। कंपनी इंडिया सीमेंट की 1.1 मिलियन क्षमता वाली ग्राइंडिंग युनिट खरीदेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज के कारोबारी सत्रों में बर्जर पेंट, हिदुस्तान कॉपर, GSPL, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब, BPCLऔर HPCL में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों पर हमें नजर रखना चाहिए। बर्जर पेंट (Berger Paints) पर अनुज ने कहा कि यह स्टॉक मेक ऑर ब्रेक लेवल पर आ गया है। शेयर सभी मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है। यह स्टॉक मार्च 2020 के अहम ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर नजर आ रहा है।

    क्रूड में नरमी बर्जर पेंट (Berger Paints) के लिए बेहद पॉजिटिव है। शेयर के भाव 3 महीने के निचले स्तर पर हैं। स्टॉक का ओपन इंटरेस्ट एक महीने के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। वायदा में पिछले 5 दिनों शॉर्ट पोजिशन बनी है।

    हिदुस्तान कॉपर


    हिदुस्तान कॉपर (Hindustan copper) पर अनुज ने कहा कि इस शेयर में बेहद मजबूत मोमेंटम देखने को मिल सकता है। पिछले 4 हफ्ते से इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 3 साल का चैनल पार हो रहा है। शेयर वायदा बैन से बाहर निकला है। 2 महीने में कॉपर के भाव 20 फीसदी बढ़े हैं। स्टॉक के भाव नए शिखर के जोन में दिख रहे हैं। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

    GSPL पर फोकस ( रेड सिगनल)

    GSPL पर ब्रोकरेज का मंदी का नजरिया का नजरिया है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक पर रिड्यूस रेटिंग देते हुए। 330 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। सिटी की इस स्टॉक पर बिकवाली की राय है। इसने इसका टारगेट 330 रुपए से घटाकर 295 रुपए कर दिया है।PNGRB ने GSPL का HP नेटवर्क 47 फीसदी घटाकर 18.1 रुपए प्रति mmbtu कर दिया है। नया टैरिफ GSPL की डिमांड से 64 फीसदी कम है। ऊंचे वास्तविक वॉल्यूम और देरी से टैरिफ में 20-30 फीसदी कटौती संभव है। GSPL इस ऑर्डर को चुनौती दे सकती है। 47 फीसदी टैरिफ कटौती से FY2025/26E अर्निंग में 28/37 फीसदी की कमी संभव है। यूनीफाइड टैरिफ में नॉमिनल 4 फीसदी का असर संभव है।

    अल्ट्राटेक सीमेंट पर मॉर्गन स्टैनली (ग्रीन सिगनल)

    अल्ट्राटेक सीमेंट पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल देते हुए 11600 रुपए का टारगेट दिया है। कंपनी इंडिया सीमेंट की 1.1 मिलियन क्षमता वाली ग्राइंडिंग युनिट खरीदेगी। महाराष्ट्र के धुले प्लांट की क्षमता 1.8mnt करने की योजना है। कंपनी क्षमता विस्तार में 500 करोड़ का खर्च करेगी। क्षमता विस्तार से महाराष्ट्र और इसके आसपास रीजन में फायदा होगा।

    बाजार में मजबूत बॉटम बना, निफ्टी जल्द एक बार फिर लगाएगा नया हाई : अनुज सिंघल

    फोकस में इंटरग्लोब और BPCL,HPCL

    क्रूड में नरमी से इंटरग्लोब और BPCL,HPCL को फायदा मिलेगा। ईरान-इजरायल टेंशन कम होने से क्रूड में नरमी आई है। क्रूड 96 डॉलर के करीब आ गया है। सस्ते क्रूड का एविएशन और OMCs को फायदा हो सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।