Stocks to BUY: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां- स्विगी (Swiggy) और इटरनल (Eternal) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने इन दोनों शेयरो को लेकर अपनी पॉजिटिव राय दोहराई है, भले ही बाजार में AI को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। स्विगी के शेयर लगातार चार दिनों से गिर रहे हैं। वहीं इटरनल में भी छह दिनों से लगातार कमजोरी देखी गई है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इन दोनों शेयरों पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखी है।
टारगेट प्राइस में बड़ा अपसाइड
बर्नस्टीन ने इटरनल के लिए 370 रुपये का टारगेट दिया है। यह इस शेयर के 254.40 रुपये के मौजूदा स्तर मुकाबले करीब 45% से ज्यादा तेजी का अनुमान है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय ग्राहक आने वाले समय में शॉपिंग के लिए AI आधारित ऐप्स का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। हालांकि बर्नस्टीन का मानना है कि केवल AI प्लेटफॉर्म, बिना मजबूत ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर के, स्थापित कंपनियों के लिए बड़ा खतरा नहीं बन सकते।
ब्रोकरेज का कहना है कि AI ऐप्स मांग बढ़ाने का एक अतिरिक्त माध्यम बन सकते हैं, लेकिन वे मौजूदा प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से दरकिनार नहीं कर पाएंगे।
कंपनियां पहले से कर रही हैं AI का इस्तेमाल
स्विगी और इटरनल जैसी कंपनियां पहले से ही अपने कस्टमर इंटरफेस और बैकएंड ऑपरेशन में AI का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं। इससे डिलीवरी की दक्षता, लागत प्रबंधन और ग्राहक अनुभव बेहतर होता है।
बर्नस्टीन का मानना है कि भारतीय ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर की बुनियाद मजबूत है। हालांकि आने वाले कुछ तिमाहियों में AI को लेकर खबरों के कारण शेयरों में अस्थिरता बनी रह सकती है।
एटरनल को कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 30 ने इसे ‘Buy’ रेटिंग दी है। वहीं केवल 3 ने इसे ‘Sell’ की सलाह दी है। स्विगी को कवर करने वाले 28 एनालिस्ट्स में से 23 ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। वहीं 3 ने ‘Hold’ और 2 ने ‘Sell’ की सिफारिश की है।
मंगलवार 24 फरवरी को इटरनल के शेयर 5.07% गिरकर 254.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं स्विगी का शयेर 2.09% गिरकर ₹314.40 पर बंद हुआ। साल 2026 में अब तक स्विगी के शेयर करीब 20% टूट चुका है, जबकि इटरनल में 13% की बढ़त दर्ज की गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि हाल की गिरावट निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है, बशर्ते वे मध्यम से लंबी अवधि का नजरिया रखें।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।