Get App

AI से नहीं है खतरा? ब्रोकरेज ने Eternal और Swiggy पर जताया भरोसा, कहा- 60% तक बढ़ सकते हैं भाव

Stocks to BUY: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां- स्विगी (Swiggy) और इटरनल (Eternal) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने इन दोनों शेयरो को लेकर अपनी पॉजिटिव राय दोहराई है, भले ही बाजार में AI को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 3:47 PM
AI से नहीं है खतरा? ब्रोकरेज ने Eternal और Swiggy पर जताया भरोसा, कहा- 60% तक बढ़ सकते हैं भाव
Stocks to BUY: बर्नस्टीन ने इटरनल के लिए 370 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Stocks to BUY: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां- स्विगी (Swiggy) और इटरनल (Eternal) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने इन दोनों शेयरो को लेकर अपनी पॉजिटिव राय दोहराई है, भले ही बाजार में AI को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। स्विगी के शेयर लगातार चार दिनों से गिर रहे हैं। वहीं इटरनल में भी छह दिनों से लगातार कमजोरी देखी गई है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इन दोनों शेयरों पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखी है।

टारगेट प्राइस में बड़ा अपसाइड

बर्नस्टीन ने इटरनल के लिए 370 रुपये का टारगेट दिया है। यह इस शेयर के 254.40 रुपये के मौजूदा स्तर मुकाबले करीब 45% से ज्यादा तेजी का अनुमान है।

वहीं स्विगी के लिए ब्रोकरेज ने 500 रुपये का टारगेट दिया है। यह इसके 314.40 रुपये के पिछले बंद भाव लगभग 60% तक का संभावित अपसाइड दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें