बाजार के लिए साल 2022 मिलेजुले अनुभवों वाला रहा है। बाजार ने सिर्फ 4-5 परसेंट के रिटर्न दिये। लेकिन ये नया रिकॉर्ड हाई छुने में कामयाब हुआ। मिडकैप के लिए भी ये साल कुछ खास नहीं रहा। रिटर्न फ्लैट ही रहे हैं। स्मॉलकैप तो निगेटिव रिटर्न के साथ साल के अंत पर खड़ा है। इसलिए नए साल में बाजार को नई संभावनाओं की तलाश है। जहां उसे चीन की रीओपनिंग, भारतीय इकोनॉमी की मजबूती और ग्लोबल मार्केट में मंदी के सीमित असर से काफी उम्मीदें हैं। नए साल में कमाई की तैयारी के लिए जरूरी है कि ब्रोकरेज हाउस के नजरिये को समझा जाए। ये देखा जाए कि वो किन शेयरों पर सबसे ज्यादा बुलिश हैं।
