Bhagiradha Chemicals and Industries Share Price: दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली एक कंपनी ने ब्लॉक डील के माध्यम से भागीरदा केमिकल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदी है। इसके चलते भागीरदा केमिकल्स एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों में 6 जून को 8 प्रतिशत का उछाल दिखा। शेयर सुबह एनएसई पर बढ़त के साथ 242 रुपये पर खुला। तुरंत ही यह अपने पिछले बंद भाव से 18 प्रतिशत से ज्यादा उछला और 263 रुपये के हाई तक चला गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 8.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 241.25 रुपये पर सेटल हुआ।
