Get App

Bharat Coking Coal IPO Listing: 96% प्रीमियम पर ₹23 का शेयर लिस्ट, आईपीओ को भी मिला था धांसू रिस्पांस

Bharat Coking Coal IPO Listing: देश की सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडरी भारत कोकिंग कोल के ₹1071 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों का तगडा रिस्पांस मिला। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:08 PM
Bharat Coking Coal IPO Listing: 96% प्रीमियम पर ₹23 का शेयर लिस्ट, आईपीओ को भी मिला था धांसू रिस्पांस
Bharat Coking Coal IPO Listing: भारत कोकिंग कोल का ₹1,071 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-13 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। (File Photo- Pexels)

Bharat Coking Coal IPO Listing: ₹1,071 करोड़ के आईपीओ को धांसू रिस्पांस के बाद भारत कोकिंग कोल के शेयरों की भी आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 143 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹23 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹45.21 और NSE पर ₹45.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 96% का लिस्टिंग गेन (Bharat Coking Coal Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में हल्की फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

₹45.21 की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद टूटकर BSE पर यह ₹40.13 (Bharat Coking Coal Share Price)  तक आ गया। निचले स्तर पर रिकवरी के साथ बीएसई पर यह ₹40.66 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 76.78% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹1 के डिस्काउंट पर मिला है।

Bharat Coking Coal IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

भारत कोकिंग कोल का ₹1,071 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-13 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 143.85 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 310.81 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 240.49 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 49.37 गुना, एंप्लॉयीज का हिसा 5.17 गुना और शेयरहोल्डर्स का हिस्सा 87.20 गुना भरा था। इस इश्यू में ₹107 करोड़ के शेयरों को कोल इंडिया के उन शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित रखा गया था जिनके पास 1 जनवरी 2026 या इससे पहले से कोल इंडिया के शेयर पोर्टफोलियो में थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें