Bharat Dynamics का शयेर 3 दिन में 18% भागा, इस डिफेंस PSU पर क्या कहते हैं ब्रोकरेज फर्म?

Bharat Dynamics ने हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए मीडियम रेंज की सरफेस-टू-एयर मिसाइलों (MRSAM) की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ समझौता किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 2960 करोड़ रुपये का है। MRSAM सिस्टम कई भारतीय नौसेना जहाजों पर एक स्टैंडर्ड फीचर है

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Dynamics के शेयरों में आज 20 जनवरी को 5 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई।

Bharat Dynamics share: भारत डायनेमिक्स के शेयरों में आज 20 जनवरी को 5 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक इस समय BSE पर 3.62 फीसदी की बढ़त के साथ 1323 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इंट्राडे में स्टॉक ने 1345.55 रुपये के लेवल को छू लिया, जो कि पिछले एक महीने का हाई है। आज लगातार तीसरा दिन है, जब कंपनी के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस दौरान मजबूत ऑर्डर मोमेंटम के कारण शेयर में करीब 18 फीसदी की तेजी आ चुकी है। कंपनी का मार्केट कैप 48,772 करोड़ रुपये है।

Bharat Dynamics को रक्षा मंत्रालय से मिला ऑर्डर

भारत डायनेमिक्स ने हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए मीडियम रेंज की सरफेस-टू-एयर मिसाइलों (MRSAM) की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ समझौता किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 2960 करोड़ रुपये का है। MRSAM सिस्टम कई भारतीय नौसेना जहाजों पर एक स्टैंडर्ड फीचर है और इसे भविष्य के अधिकांश प्लेटफार्मों पर स्थापित करने की योजना है।


यह कॉन्ट्रैक्ट भारत की डिफेंस क्षमताओं को बढ़ाता है और इस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है। इस डील के साथ कंपनी का वित्त वर्ष 2025 का ऑर्डर इनटेक बढ़कर 3110 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2024 में 1793 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है।

Bharat Dynamics पर ब्रोकरेज की राय

ICICI सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि ऑर्डर एग्जीक्यूशन एक अहम फैक्टर बना रहेगा, क्योंकि कंपनी को सप्लाई चेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में इसके रेवेन्यू में 19 फीसदी की सालाना गिरावट आई।

क्रिसिल रेटिंग्स को उम्मीद है कि भारत डायनेमिक्स का रेवेन्यू वित्त वर्ष 25 में 28 फीसदी से 30 फीसदी और मध्यम अवधि में 13 फीसदी से 15 फीसदी तक बढ़ेगा, जिसे मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर एग्जीक्यूशन रेट्स से सपोर्ट मिलेगा।

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज का सुझाव है कि भारत डायनेमिक्स ने रूस से आयात किए जाने वाले मिसाइल कंपोनेंट्स को स्वदेशी बनाकर अपनी सप्लाई चेन की दिक्कतों को हल कर लिया है। डिफेंस इनफ्लो में बढ़ोतरी के कारण FY25 की चौथी तिमाही में ऑर्डर में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Bharat Dynamics के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक साल में भारत डायनेमिक्स के शेयरों में करीब 60 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 694 फीसदी का मजबूत रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 सालों में स्टॉक ने 778 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।