Get App

Bharat Dynamics Stocks: करेक्शन के बीच भी इस शेयर ने किया कमाल, अभी निवेश करने पर हो सकती है मोटी कमाई

भारत डायनामिक्स कई तरह के डिफेंस इक्विपमेंट बनाती है। इनमें सर्फेस टू एयर मिसाइल, एंटी टैक्स गाइडेड मिसाइल, टॉरपेडोस शामिल हैं। डिफेंस इक्विपमेंट के देश में ही उत्पादन करने के प्लान में इस कंपनी की बड़ी भूमिका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:15 PM
Bharat Dynamics Stocks: करेक्शन के बीच भी इस शेयर ने किया कमाल, अभी निवेश करने पर हो सकती है मोटी कमाई
20 मार्च को BDL का स्टॉक करीब 4 फीसदी चढ़कर 1,245 रुपये पर बंद हुआ।

भारत डायनामिक्स (बीडीएल) का प्रदर्शन दिसंबर तिमाही में शानदार रहा। कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 38 फीसदी बढ़ा। यह कंपनी कई तरह के डिफेंस इक्विपमेंट बनाती है। इनमें सर्फेस टू एयर मिसाइल, एंटी टैक्स गाइडेड मिसाइल, टॉरपेडोस शामिल हैं। डिफेंस इक्विपमेंट के देश में ही उत्पादन करने के प्लान में इस कंपनी की बड़ी भूमिका है। इसलिए कंपनी अपनी क्षमता लगातार बढ़ा रही है। इसकी ऑर्डरबुक काफी स्ट्रॉन्ग है। एग्जिक्यूशन कैपेसिटी भी अच्छी है। कंपनी की नजरें एक्सपोर्ट के मौकों पर भी है।

दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 9 फीसदी बढ़ा

BDL की रेवेन्यू ग्रोथ दिसंबर तिमाही में अच्छी रही। लेकिन, EBITDA ज्याद नहीं बढ़ी। यह दिसंबर 2023 तिमाही के 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 127 करोड़ रुपये हो गई। इसकी वजह मार्जिन का घटना है। कंपनी का मार्जिन रॉ मैटेरियल की कीमतें बढ़ने से 19 फीसदी से घटकर 15 फीसदी पर आ गया। अन्य आय साल दर साल आधार पर 4 फीसदी कम रही। हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 147 करोड़ रुपये हो गया। मार्जिन में 449 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की बड़ी वजह अन्य आय में कमी और प्रोविजनिंग रही।

कंपनी की ऑर्डरबुक 20,900 करोड़ की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें