BEL Share Price: नवरत्न कंपनी का शेयर 3% उछला, ₹1292 करोड़ के ऑर्डर्स से मिला बूस्ट

Bharat Electronics Share Price: चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक BEL को कुल 13,147 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक सरकार के पास 51.14 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी 19 जुलाई 2000 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
BEL का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये है।

Bharat Electronics Stock Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर में 20 फरवरी को दिन में लगभग 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत उछलकर 260.65 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 260.20 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे 1292 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इनमें भारतीय तटरक्षक बल की ओर से SDR और DCT के लिए 1034 करोड़ रुपये के ऑर्डर भी शामिल हैं।

नवरत्न कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने भारतीय तटरक्षक बल के लिए सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियोज (SDR) और डेटा कम्युनिकेशन टर्मिनल्स (DCT) की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ 1034 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। DEAL (DRDO) और BEL द्वारा संयुक्त रूप से विकसित स्वदेशी अत्याधुनिक रेडियोज, नेटवर्क सेंट्रिक युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी बैंड, मल्टी चैनल, मल्टी रोल/मिशन ऑपरेशन में सपोर्ट देते हैं। DCT सिस्टम महत्वपूर्ण मिशनों के लिए जरूरी सटीकता, स्पीड, सुरक्षा और विश्वसनीयता के साथ तट और जहाजों के बीच कम्युनिकेशन को सक्षम बनाता है।

इन कामों के लिए 258 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर


BEL ने कहा कि इसके अलावा उसे 8 फरवरी 2025 के पिछले डिस्क्लोजर के बाद से 258 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए अर्थ स्टेशन, लेजर रेंज फाइंडर, फायर कंट्रोल सेंटर, कमांड और कंट्रोल पोस्ट, हथियार प्रणाली के लिए कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, हेड अप डिस्प्ले, पुर्जे, सर्विसेज आदि के लिए हैं। इनके साथ चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक BEL को कुल 13,147 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।

एक साल में 36 प्रतिशत चढ़ा शेयर

BEL का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये है। शेयर पिछले एक साल में 36 प्रतिशत और 2 साल में 174 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक सरकार के पास 51.14 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी 19 जुलाई 2000 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। शेयर ने BSE पर अभी तक 340.35 रुपये का रिकॉर्ड हाई और 179.20 रुपये का रिकॉर्ड लो देखा है।

Reliance Industries के शेयर में 30% तक चढ़ने का दम, मॉर्गन स्टेनली ने जताया भरोसा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।