Bharat Electronics: अभी निवेश करने पर हो सकती है मोटी कमाई, जानिए वजह

Bharat Electronics का शेयर 340 रुपये से गिरकर 284 रुपये पर आ गया है। इससे इमें निवेश का अट्रैक्शन बढ़ गया है। पहली तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रही है। कंपनी की ऑर्डरबुक 76,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इससे अगले तीन साल में रेवेन्यू अच्छा रहने की संभावना दिखती है

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 2:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपनी क्षमता बढ़ रही है, जिसका असर अगले 1-2 साल में दिखेगा। इसने कैपेसिटी बढ़ाने के लिए FY25 में करीब 800 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 340 रुपये के हाई लेवल से गिरकर 284 रुपये पर आ गया है। कंपनी का बिजनेस मॉडल अच्छा है। अर्निंग्स में अच्छी ग्रोथ की संभावना दिखती है। कंपनी की ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। ऐसे में इस स्टॉक में आगे अच्छी तेजी दिख सकती है। अभी FY26 की अनुमानित अर्निंग्स के 36 गुना पर इस स्टॉक में ट्रेडिंग हो रही है। कंपनी की ग्रोथ को देखते हुए इस वैल्यूएशन के जारी रहने की उम्मीद है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की 1.5 फीसदी डिविडेंड यील्ड है, जिससे इस स्टॉक का अट्रैक्शन बढ़ जाता है। डिफेंस सेक्टर की दूसरी कई कंपनियों की वैल्यूएशन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के मुकाबले ज्यादा है।

पहली तिमाही में अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ

ऑर्डर पूरा करने की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) की क्षमता बढ़ रही है। पहली तिमाही के नतीजों से इसके संकेत मिले हैं। इस दौरान कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 20.1 फीसदी रही। सप्लाई चेन से जुड़ी बाधाएं कम होने से कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रही है। पहली तिमाही में रेवेन्यू में इसके फ्लैगशिप लॉन्ग-रेंज सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (LRSM) का योगदान 842 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की EBITDA की ग्रोथ 41 फीसदी रही है। इसमें कॉस्ट प्रेशर में कमी सहित कई चीजों का हाथ है। पहली तिमाही में EBITDA मार्जिन 22.8 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 18.4 फीसदी था।


76000 करोड़ की स्ट्रॉन्ग ऑर्डरबुक

कंपनी की ऑर्डरबुक 76,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इससे अगले तीन साल में रेवेन्यू अच्छा रहने की संभावना दिखती है। FY24 में कंपनी को 35,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो इसके 20,000 करोड़ रुपये के शुरुआती गाइडेंस से काफी ज्यादा है। इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को करीब 25,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसमें क्विक रिएक्शन सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (QRSM) का ऑर्डर शामिल नहीं है, जो 20,000-25,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

क्षमता विस्तार का मिलेगा फायदा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपनी क्षमता बढ़ रही है, जिसका असर अगले 1-2 साल में दिखेगा। इसने कैपेसिटी बढ़ाने के लिए FY25 में करीब 800 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया है। कुछ प्लांट्स में अभी काम चल रहा है। एक प्लांट के इस साल तैयार हो जाने की उम्मीद है। तीन प्लांट्स अगले फाइनेंशियल ईयर में तैयार हो जाएंगे। कंपनी ने इस वित्त वर्ष के दौरान 15 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करने का प्लान बनाया है। कंपनी अपनी क्षमता का लगातार इस्तेमाल करने और इंटरनेशनल मार्केट में मौकों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: BSE के शेयरों में तूफानी तेजी, 2 महीने में 80% बढ़ा भाव; अभी भी है कमाई का मौका?

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

कंपनी की अर्निंग्स आगे अच्छी रहने की उम्मीद है। FY25 में एबिड्टा मार्जिन 23-25 फीसदी की रेंज में रहने की उम्मीद है। कंपनी कॉस्ट में कमी लाने की कोशिश कर रही है, जिसका फायदा आगे दिख सकता है। डिफेंसिव बिजनेस मॉडल को देखते हुए यह स्टॉक अट्रैक्टिव लगता है। हाल में शेयरों में आई गिरावट के बाद निवेश के लिए यह और अट्रैक्टिव हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।