Get App

Bharat Forge Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी को ₹90 करोड़ का घाटा, शेयर 9% फिसला

Bharat Forge Q1 Results: जून 2026 तिमाही में भारत फोर्ज का EBITDA 709.4 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 170 बेसिस पॉइंट्स की कमी के साथ 15.29 प्रतिशत रहा। कुल खर्च बढ़कर 4283.47 करोड़ रुपये के रहे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 3:10 PM
Bharat Forge Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी को ₹90 करोड़ का घाटा, शेयर 9% फिसला
Bharat Forge का मार्केट कैप 99,700 करोड़ रुपये पर आ गया है।

भारत फोर्ज को अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर 89.89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी एक साल पहले 283.87 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.7 प्रतिशत बढ़कर 4639.94 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में यह 3908.75 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि कुल खर्च बढ़कर 4283.47 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 3544.16 करोड़ रुपये के थे।

जून 2026 तिमाही में भारत फोर्ज का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 709.4 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 670 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 170 बेसिस पॉइंट्स की कमी के साथ 15.29 प्रतिशत रहा।

Bharat Forge के शेयर में तगड़ी गिरावट

भारत फोर्ज के शेयर में 10 अगस्त को तगड़ी गिरावट है। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 9 प्रतिशत तक लुढ़का। BSE पर भाव 2073 रुपये के लो तक गया। दिन में शेयर ने BSE पर 52 सप्ताह का नया हाई 2,293 रुपये क्रिएट किया। कंपनी का मार्केट कैप 99,700 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 29 प्रतिशत और एक साल में 84 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 1,100.50 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें