Get App

Bharat Forge share price : भारत फोर्ज 5% चढ़कर बना वायदा का टॉप गेनर, डिफेंस शेयरों ने किया जोरदार कमबैक

Bharat Forge share : कैबिनेट से 7000 करोड़ रुपए के बड़े डिफेंस ऑर्डर को मंजूरी मिली है।आर्टिलरी गन्स बनाने के लिए ऑर्डर को मंजूरी मिली है। 307 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन बनाने के लिए ऑर्डर दिया गया है। 7000 करोड़ रुपए के ऑर्डर में 4200 करोड़ रुपए का ऑर्डर भारत फोर्ज को संभव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते तक कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:54 PM
Bharat Forge share price : भारत फोर्ज 5% चढ़कर बना वायदा का टॉप गेनर, डिफेंस शेयरों ने किया जोरदार कमबैक
हाल के दिनों में डिफेंस शेयरों के वैल्यूएशन भी घटे हैं और ये भाव के हिसाब से आकर्षक हो गए हैं। मझगांव डॉक 60 गुने के हाई PE से घटकर 38 गुने के PE पर आ गया है। भारत डायनेमिक्स 118 गुने के हाई PE से घटकर 79 गुने के PE पर आ गया है

Defense stocks : डिफेंस शेयरों में आज तगड़ा एक्शन देखने को मिला है। दरअसल, कैबिनेट से 7000 करोड़ रुपए के बड़े डिफेंस ऑर्डर को मंजूरी मिली है। इस ऑर्डर का बड़ा हिस्सा भारत फोर्ज को मिल सकता है। यही वजह है कि भारत फोर्ज के शेयर में भी आज अच्छी तेजी है। वैसे पूरे डिफेंस सेक्टर में जोरदार एक्शन है। Bharat Forge, Bharat Dynamics, ASTRAMICRO, BEL और Hindustan Aeronautics में जोरदार तेजी नजर आ रही है। आर्टिलरी गन का ऑर्डर मिलने से भारत फोर्ज 5 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही 5 फीसदी के उछाल के साथ GRSE दो दिनों में 25 फीसदी दौड़ा है। वहीं BDL, BEL और HAL में भी बहार है। शिपिंग शेयरों में SCI 16 फीसदी दौड़ा है।

डिफेंस शेयरों में तेजी क्यों?

कैबिनेट से 7000 करोड़ रुपए के बड़े डिफेंस ऑर्डर को मंजूरी मिली है।आर्टिलरी गन्स बनाने के लिए ऑर्डर को मंजूरी मिली है। 307 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन बनाने के लिए ऑर्डर दिया गया है। 7000 करोड़ रुपए के ऑर्डर में 4200 करोड़ रुपए का ऑर्डर भारत फोर्ज को संभव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते तक कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने की उम्मीद है। CCS की बैठक में आज 20000 करोड़ रुपए के ऑर्डर को मंजूरी संभव है। वरुण अस्त्र और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल के लिए ऑर्डर संभव है।

डिफेंस को बिग बूस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें