Bharat Forge: भारत फोर्ज के शेयरों में 6.5% की तेज गिरावट! नॉर्थ अमेरिका से आई कंपनी के लिए बुरी खबर

Bharat Forge Shares: भारत फोर्ज के शेयर सोमवार 5 अगस्त को शुरुआती कारोबार में करीब 6.5 फीसदी लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि नॉर्थ अमेरिका में क्लास-8 ट्रकों का ऑर्डर जुलाई महीने में 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस खबर ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है

अपडेटेड Aug 05, 2024 पर 12:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Forge Shares: भारत फोर्ज की नॉर्थ अमेरिका में क्लास 8 ट्रकों के बाजार में मजबूत उपस्थिति है

Bharat Forge Shares: भारत फोर्ज के शेयर सोमवार 5 अगस्त को शुरुआती कारोबार में करीब 6.5 फीसदी लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि नॉर्थ अमेरिका में क्लास-8 ट्रकों का ऑर्डर जुलाई महीने में 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस खबर ने निवेशकों को चिंतित कर दिया। नॉर्थ अमेरिका में क्लास 8 ट्रकों का ऑर्डर जुलाई महीने के दौरान मासिक आधार पर 5 प्रतिशत घटकर 12,400 यूनिट पर आ गया। सालाना आधार पर यह 8 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है। इसके साथ ही यह 2024 में दूसरा ऐसा मामला भी है जब नॉर्थ अमेरिका में क्लास 8 ट्रक के ऑर्डर में सालाना आधार पर गिरावट आई है। साथ ही यह लगातार पांचवां महीना है जब ऑर्डर 20,000 यूनिट से नीचे रहे हैं।

डिफेंस से लेकर ऑटो कंपोनेंट्स तक बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज की नॉर्थ अमेरिका में क्लास 8 ट्रकों के बाजार में मजबूत उपस्थिति है। ऐसे में इस सेगमेंट में कमजोर बिक्री से स्टॉक पर असर पड़ा है।

सुबह 11.30 बजे के करीब, भारत फोर्ज के शेयर 6.42 फीसदी की गिरावट के साथ 1,549.20 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 24.18 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 70 फीसदी का रिटर्न दिया है।


FTR ट्रांसपोर्ट इंटेलिजेंस ने एक रिपोर्ट में बताया, "जुलाई महीने के दौरान OEM के लिए बाजार कुछ हद तक मिलाजुला रहा। कमर्शियल बाजारों ने पारंपरिक बाजारों की तुलना में थोड़ा कम प्रदर्शन किया, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति स्थिर रही। हमें उम्मीद है कि इस महीने के अंत में क्लास 8 ट्रकों से जुड़े अंतिम आंकड़े आने के बाद बैकलॉग में और कमी आएगी> साथ ही पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर मौजूद इन्वेंट्री में भी बढ़ोतरी होगी। OEM पर अपने उत्पादन दर को कम करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।"

भारत फोर्ज ने जून में भारत फोर्ज अमेरिका में 4 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त निवेश का ऐलान किया था। यह राशि भारत फोर्ज अमेरिका की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी - भारत फोर्ज एल्युमिनियम यूएसए इंक में निवेश किया जाएगा। इससे कंपनी को अपने एल्युमिनियम फोर्जिंग प्लांट के लिए के कैपिटल एक्सपेंडिचर को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Gautam Adani Succession Plan: गौतम अदाणी का रिटायरमेंट प्लान, 70 की उम्र में लेंगे छुट्टी?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।