Bharat Forge यूरोप में अपनी सहायक कंपनी में 345 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Bharat Forge Share Price: भारत फोर्ज के बोर्ड ने यूरोप में निवेश वाली सहायक कंपनी Bharat Forge Global Holding में 39 मिलियन यूरो या 345 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। भारत फोर्ज ने हाल ही में एक क्यूआईपी इश्यू (QIP issue) के जरिये धन जुटाया था। कंपनी का कहना है कि इस धन का उपयोग कुछ बकाया कर्ज को चुकाने या समय से पहले चुकाने में किया जायेगा

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 11:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Forge का शेयर मंगलवार 24 दिसंबर को एनएसई पर 1.97 प्रतिशत या 25.60 रुपये बढ़कर 1324.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ

Bharat Forge Share Price: भारत फोर्ज (Bharat Forge) के बोर्ड ने यूरोप में निवेश वाली सहायक कंपनी भारत फोर्ज ग्लोबल होल्डिंग (Bharat Forge Global Holding (BFGH) में 39 मिलियन यूरो या 345 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 24 दिसंबर को एक बयान में ये जानकारी दी है। भारत फोर्ज ने हाल ही में एक क्यूआईपी इश्यू (QIP issue) के जरिये धन जुटाया था। कंपनी का कहना है कि कुछ बकाया कर्ज को चुकाने या समय से पहले चुकाने में मदद करने के लिए अपनी आय का एक हिस्सा BFGH में लगायेगा। इस इश्यू में घरेलू और योग्य संस्थागत निवेशकों (qualified institutional investors) की काफी दिलचस्पी देखी गई। इसके चलते इश्यू के साइज की मांग दस गुना से भी अधिक बढ़ गई।

पिछले साल दिसंबर में निगमित BFGH ये कंपनी जर्मनी, स्वीडन और फ्रांस (Germany, Sweden and France) में मैन्यूफैक्चरिंग सहायक कंपनियों में निवेश वाली एक होल्डिंग कंपनी है। बता दें कि कैलेंडर ईयर 2023 (CY23) के दौरान BFGH का टर्नओवर 5.11 मिलियन यूरो रहा था।

नवंबर में, फोर्जिंग कंपनी ने तीन सहायक कंपनियों - भारत फोर्ज ग्लोबल (Bharat Forge Global), भारत फोर्ज अमेरिका (Bharat Forge America) और कल्याणी पावरट्रेन (Kalyani Powertrain) में 1,122 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।


Infosys सब्सिडी वाली जमीन लेती है लेकिन नौकरियां नहीं देती, कर्नाटक के विपक्षी नेता ने सदन में लगाया आरोप

भारत फोर्ज ने संकेत दिया है कि उसे वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में स्थिर प्रदर्शन की उम्मीद है। जिसमें उसकी सहायक कंपनियों में रेवन्यू और प्रॉफिटैब्लिटी में सुधार पर फोकस किया जाएगा।

इस साल अब तक (YTD आधार पर) भारत फोर्ज के शेयर 6.2% अधिक बढ़े हैं। जबकि पिछले तीन सालों में इसमें 91 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 1 महीने की अवधि में इसमें 0.66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

मंगलवार 24 दिसंबर को Bharat Forge का शेयर एनएसई पर 1.97 प्रतिशत या 25.60 रुपये बढ़कर 1324.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1804.50 रुपये रहा जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1063 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।