टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 21,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का अप्रूवल दिया है। इसके लिए 535 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा गया है। कंपनी की योजना इस फंड का इस्तेमाल अपने नेटवर्क के एक्सपैंशन और 5G सर्विसेज के लॉन्च में करने की है।
कंपनी का शेयर सोमवार को BSE पर 1 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
भारती एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसके बोर्ड ने 5 रुपये प्रत्येक की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर्स पात्र शेयरहोल्डर्स को जारी कर 21,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की अनुमति दी है।
शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक 14 शेयर्स पर एक शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल और भी इस इश्यू में शेयर्स खरीदेंगे।
मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के शेयर के लिए 720 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग दी है।
मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारती एयरटेल के शेयर के लिए 610 रुपये का इमिडिएट और महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है जो इसके 20 दिन के मूविंग एवरेज के अनुसार है। इसे नई तेजी के लिए इस लेवल को पार करने की जरूरत होगी।