बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18000 के ऊपर नहीं टिक पाया। बाजार में आज फिर बैंक शेयरों ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 200 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। आज बैंक निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक बैंक (Kotak Mah Bank) ने दबाव बनाया है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक (Axis Bank) एसबीआई (SBI) के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। सिर्फ इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का स्टॉक दोपहर के दौरान हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज NAV INVESTMENT के आशीष बहेती जुड़े। उन्होंने शानदार कॉल्स बताये और इसके साथ ही एक शानदार सस्ता ऑप्शन भी बताया।
