Get App

Bharti Airtel Stocks: दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का अच्छा प्रदर्शन, क्या अभी शेयरों में निवेश का मौका है?

भारती एयरटेल के इंडियन बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ दूसरी तिमाही में साल दर साल आधार पर 16.6 फीसदी रही। इसमें एआरपीयू में 14.8 फीसदी ग्रोथ का बड़ा हाथ रहा। लेकिन, कंपनी के अफ्रीकी बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उसके रेवेन्यू में हल्की गिरावट दिखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 3:04 PM
Bharti Airtel Stocks: दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का अच्छा प्रदर्शन, क्या अभी शेयरों में निवेश का मौका है?
सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल ने 42 लाख नए ग्राहक बनाए। कंपनी के कुल ग्राहकों में 4जी/5जी डेटा कस्टमर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 77.1 फीसदी हो गई है।

भारती एयरटेल के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे। कंपनी के इंडियन बिजनेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) काफी बढ़ा है। कंपनी को टैरिफ बढ़ाने का फायदा मिला है। लेकिन, कंपनी के अफ्रीकी बिजनेस पर दबाव दिखा। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 41,473 करोड़ रुपये रहा। इस ग्रोथ में इंडियन बिजनेस का बड़ा हाथ रहा।

रेवेन्यू ग्रोथ 16 फीसदी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के इंडियन बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ दूसरी तिमाही में साल दर साल आधार पर 16.6 फीसदी रही। इसमें एआरपीयू में 14.8 फीसदी ग्रोथ का बड़ा हाथ रहा। कंपनी का एआरपीयू दूसरी तिमाही में 233 रुपये पहुंच गया। हालांकि, अफ्रीकी बिजनेस का प्रदर्शन खराब रहा। इस बिजनेस के रेवेन्यू में 1.1 फीसदी की कमी आई। कंपनी के EBITDA में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले थोड़ा इजाफा दिखा। तिमाही दर तिमाही आधार पर एबिड्टा 149.5 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा।

42 लाख नए ग्राहक बनाए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें