Get App

Share Market Holiday: आज, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार बंद, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Share Market Holiday: कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन ओपन है।MCX में भी गणेश चतुर्थी पर सुबह के सेशन में छुट्टी है। भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 11 सितंबर को गिरावट रही थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 7:43 AM
Share Market Holiday: आज, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार बंद, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग
शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।

आज, 14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर शेयर बाजारों में छुट्टी है, यानि कि BSE और NSE पर शेयरों में ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, NDS-RST, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स में ट्रेडिंग हॉलिडे है। लेकिन कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।

इसी तरह NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में सोमवार को छुट्टी है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।

कमोडिटीज में ट्रेडिंग के प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) में भी गणेश चतुर्थी पर सुबह के सेशन में छुट्टी है। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन है। बता दें कि शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है।

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें