Get App

Mercedes-Maybach S 580e की भारत में एंट्री, 4.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, जानें कितनी है कीमत

Mercedes-Benz India ने देश की पहली इलेक्ट्रिक Mercedes-Maybach, 'Mercedes-Maybach S 580e' लॉन्च की है, जिसकी कीमत 3.35 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह लग्जरी सेडान Maybach ब्रांड के पारंपरिक आराम और बेहतरीन कारीगरी को प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ जोड़ती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 6:35 PM
Mercedes-Maybach S 580e की भारत में एंट्री, 4.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, जानें कितनी है कीमत
Mercedes-Maybach S 580e की भारत में एंट्री, 4.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

Mercedes-Maybach S 580e: Mercedes-Benz India ने देश की पहली इलेक्ट्रिक Mercedes-Maybach, 'Mercedes-Maybach S 580e' लॉन्च की है, जिसकी कीमत 3.35 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह लग्जरी सेडान Maybach ब्रांड के पारंपरिक आराम और बेहतरीन कारीगरी को प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ जोड़ती है। बता दें कि Mercedes-Benz शुरू में भारत में S 580e की सिर्फ 30 यूनिट्स ही बेचेगी।

Mercedes-Maybach S 580e: डिजाइन

Mercedes-Maybach S 580e का डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप S-Class जैसा ही है, लेकिन इसे Maybach की खास पहचान देने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रोशनी वाला Maybach ग्रिल, Maybach लोगो प्रोजेक्शन और इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को MANUFAKTUR के तहत कई कस्टमाइजेशन विकल्प भी मिलते हैं।

ग्राहक इस कार के लिए खास टू-टोन पेंट फिनिश और अपनी पसंद के Nappa लेदर इंटीरियर का विकल्प चुन सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें