Get App

इन शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है जोरदार कमाई, जानिए लिस्ट में कौन-कौन स्टॉक्स शामिल

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक 6 अक्टूबर को हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी 0.98 फीसदी यानी 220 अंक चढ़कर 22,776 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.95 फीसदी यानी 685 अंक के उछाल के साथ 73,067 पर क्लोज हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार करेक्शन के बाद शेयरों की वैल्यूएशंस अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 7:12 PM
इन शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है जोरदार कमाई, जानिए लिस्ट में कौन-कौन स्टॉक्स शामिल
6 अक्तूबर को बैंक निफ्टी में भी अच्छी तेजी दिखी।

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी दिखी। निफ्टी 0.98 फीसदी यानी 220 अंक चढ़कर 22,776 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.95 फीसदी यानी 685 अंक के उछाल के साथ 73,067 पर क्लोज हुआ। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार करेक्शन के बाद शेयरों की वैल्यूएशंस अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं। अभी निवेश करने पर अच्छी कमाई हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने ऐसे शेयरों की लिस्ट की तैयार की है।

इस कंज्यूमर ड्यूरबेल कंपनी में कमाई का मौका

मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल की लिस्ट का पहला शेयर आदित्य विजन है। यह कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी है। आदित्य विजन का शेयर 6 अक्तूबर को 0.87 फीसदी गिरकर 595.80 रुपये पर बंद हुआ। बीते 6 महीनों में यह शेयर 29 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 720 रुपये है। इसका मतलब है कि यह शेयर 26 फीसदी चढ़ सकता है।

इस शेयर पर दांव लगाने से 26% रिटर्न मिल सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें